{"_id":"65e95048a5758de62e086d1c","slug":"man-forced-to-dance-on-burning-coal-over-suspicion-of-practising-black-magic-in-thane-maharashtra-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बुजुर्ग पर काला जादू करने का था शक, गांव वालों ने जलते कोयले पर डांस करने को किया मजबूर; FIR दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बुजुर्ग पर काला जादू करने का था शक, गांव वालों ने जलते कोयले पर डांस करने को किया मजबूर; FIR दर्ज
Thu, 07 Mar 2024 11:21 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:21 AM IST
सार
गांव के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस दौरान 15-20 लोग उस बुजुर्ग के घर में घुस गए और उसे बाहर ले आए। उन्होंने बुजुर्ग को उस समारोह वाले स्थान पर ले गए और उसे जलते कोयले पर जबरदस्ती डांस करने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में कुछ लोगों ने एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को जलते कोयले के ऊपर डांस करने के लिए मजबूर किया। दरअसल, उन्हें बुजुर्ग पर काला जादू करने का संदेह था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना केरवेले गांव में चार मार्च की है। बुजुर्ग के शरीर पर जलने के निशान भी है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ लोग एक व्यक्ति को पकड़े हुए हैं और उसपर जलते कोयले में डांस करने लिए दवाब बना रहे हैं। गांव के मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उस दौरान 15-20 लोग उस बुजुर्ग के घर में घुस गए और उसे बाहर ले आए। उन्होंने बुजुर्ग को उस समारोह वाले स्थान पर ले गए और उसे जलते कोयले पर जबरदस्ती डांस करने के लिए कहने लगे।
एक अधिकारी ने बताया कि कुछ गांववालों ने आरोप लगाया कि वह काला जादू भी करता था और इस वजह से उसे समारोह के दौरान पीटा भी गया। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग का पैर और पीठ झुलस गए थे। बुजुर्ग के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 452, 323, 324, 341, 143 और 147 के तहत मामला दर्ज किया है।