{"_id":"5b0908ce4f1c1ba76e8b4b1f","slug":"man-failed-to-get-passport-despite-three-attempt-made-hoax-bomb-call-at-passport-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट नहीं मिला तो शख्स ने फैलाई बम की अफवाह, बालों की वजह से पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पासपोर्ट नहीं मिला तो शख्स ने फैलाई बम की अफवाह, बालों की वजह से पुलिस ने पकड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 26 May 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस ने आखिरकार उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है जिसने दो बार आईटीओ के पासपोर्ट दफ्तर में बम होने की झूठी अफवाह वाली कॉल की थी। शुक्रवार को पुलिस ने शख्स को पकड़ा जिसने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि उसने ही झूठी कॉल की थी क्योंकि वह अपने पासपोर्ट आवेदन के रद्द हो जाने की वजह से गुस्सा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस को केवल यह पता था कि कॉलर के बाल हल्के रंग के हैं।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी का नाम रुक्सार अहमद है। मूलरूप से कानपुर का रहने वाला अहमद पेशे से टेलर है। वह तीन बार पासपोर्ट के लिए आवेदन दे चुका है लेकिन हर बार उसके आवेदन को खारिज कर दिया जाता है क्योंकि उसके पास पहले से ही एक पासपोर्ट मौजूद है। उसका पासपोर्ट उसके पिता के पास है जिन्होंने उसे 2016 से जब्त कर रखा है।
विज्ञापन
दरअसल, 2016 में अहमद को ऑस्ट्रेलिया से डिपोर्ट कर दिया गया था क्योंकि वह अवधि से ज्यादा समय तक वहां ठहरा था। अब उसकी इच्छा अमेरिका जाने की है। मगर उसके पिता ने पासपोर्ट लौटाने से साफ मना कर दिया है। राजधानी आने के बाद अहमद अपने एक दोस्त के यहां सीलमपुर में रह रहा था। उसने दिल्ली के पते पर डुप्लीकेट कॉपी देने के लिए आवेदन किया था।
विज्ञापन
डीसीपी (उत्तर-पूर्व) अतुल ठाकुर ने कहा, 'जब उसके सभी आवेदन रद्द हो गए तो उसने पासपोर्ट ऑफिस को परेशान करने का निर्णय लिया। इसी वजह से उसने पीसीओ से फोन करके पुलिस को बम की झूठी सूचना दी। उसे लगा कि वह पकड़ा नहीं जाएगा।' पीसीओ मालिक ने केवल इतना बताया कि फोन करने वाले के बाल हल्के रंग के थे। जिसके बाद घर-घर ली गई तलाशी के बाद आरोपी पकड़ा गया।