{"_id":"633aa3975b77f723b733f13f","slug":"man-dies-while-dancing-at-garba-event-in-virar-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : गरबा कार्यक्रम में नृत्य करने के दौरान युवक की मौत , बेटे का शव देखकर पिता की भी गई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : गरबा कार्यक्रम में नृत्य करने के दौरान युवक की मौत , बेटे का शव देखकर पिता की भी गई जान
Mon, 03 Oct 2022 02:25 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, पालघर
पीटीआई, पालघर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 03 Oct 2022 02:25 PM IST
सार
दोनों पिता- पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार शहर में एक गरबा कार्यक्रम में नृत्य करने के दौरान 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। विरार पुलिस से एक अधिकारी ने बताया कि मनीष नरपजी सोनिग्रा शनिवार-रविवार की रात को विरार में ग्लोबल सिटी कॉम्प्लेक्स में एक गरबा कार्यक्रम में नृत्य करते हुए गिर पड़े।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि व्यक्ति को उसके पिता नरपजी सोनिग्रा अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मृत्यु की खबर सुनकर उसके पिता भी गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और इस संबंध में दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन