फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man dies during botched Gender Change surgery attempted by pharma students

आंध्रप्रदेश: महिला बनना चाहता था शख्स, बीफार्मा के दो छात्रों ने यूट्यूब देख कर दी सर्जरी, मरीज की मौत

Sun, 27 Feb 2022 02:36 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेल्लौर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 27 Feb 2022 02:36 PM IST
सार

मृतक की पहचान प्रकाशम जिले के रहने वाले 28 वर्षीय श्रीकांत के रूप में हुई है जो हैदराबाद में मजदूरी करता था। श्रीकांत कुछ समय पहले अपनी पत्नी को छोड़कर अकेले रह रहा था।

विज्ञापन
Man dies during botched Gender Change surgery attempted by pharma students
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आंध्र पदेश के नेल्लोर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है जहां बी फार्मा के दो छात्रों ने YouTube ट्यूटोरियल देखकर एक 28 वर्षीय मजदूर का जेंडर सर्जरी कर दिया। इसके बाद उस मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रकाशम जिले के रहने वाले 28 वर्षीय श्रीकांत के रूप में हुई है जो हैदराबाद में मजदूरी करता था। श्रीकांत कुछ समय पहले अपनी पत्नी को छोड़कर अकेले रह रहा था।

विज्ञापन


सस्ती कीमत पर दिया था ऑपरेशन करने का झांसा
दरअसल, श्रीकांत, बीफार्मा के दोमों छात्रों के संपर्क में आया और उसने जेंडर सर्जरी कराने की अपनी इच्छा का खुलासा किया। श्रीकांत प्रक्रिया के लिए मुंबई जाना चाहते थे, लेकिन दोनों अंडरग्रेजुएट्स ने उन्हें सस्ती कीमत पर उनके यहां ऑपरेशन करने के लिए मना लिया। दोनों ने सर्जरी के लिए एक निजी लॉज में एक कमरा किराए पर लिया। दो छात्रों, मस्तान और जीवा ने YouTube पर एक वीडियो का अनुसरण करते हुए प्रक्रिया शुरू की। दुर्भाग्य से, ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण श्रीकांत की मृत्यु हो गई। घटना का पता तब चला जब लॉज के कर्मचारियों को कमरे के अंदर शव मिला। पुलिस ने दोनों छात्रों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दोनों छात्र गिरफ्तार
पुलिस ने यूट्यूब देखकर ऑपरेशन करने वाले छात्र मस्तान और जीवा दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने कहा कि हम दोनों छात्रों से कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित प्रकाशम जिले के जरुगुमल्ली मंडल के कामेपल्ली गांव का रहने वाला था।  2019 में उन्होंने अपने चाचा की बेटी से शादी की और एक साल के भीतर वे अलग हो गए। ऐसा संदेह है कि उसने अपनी पत्नी को अपनी लिंग वरीयता के कारण कथित तौर पर तलाक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed