फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man died of Heart Attack who came to buy Onion at subsidized rate in Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश : सरकारी प्याज खरीदने आए व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Tue, 10 Dec 2019 05:09 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 10 Dec 2019 05:09 AM IST
विज्ञापन
Man died of Heart Attack who came to buy Onion at subsidized rate in Andhra Pradesh
प्याज - फोटो : पेक्सेल्स

आंध प्रदेश के कृष्णा जिले में सोमवार को सरकारी केंद्र पर प्याज लेने के लिए लाइन में खड़े एक 55 वर्षीय व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संबैया नामक शख्स जिले के गुडीवाडा इलाके में राज्य सरकार के द्वारा कम दाम पर बेचे जा रहे प्याज को खरीदने के लिए पंक्ति में खड़े थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। सूत्रों के अनुसार संबैया को फौरन अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


विपक्षी तेलुगू देशम परिषद (तेदेपा) ने इस मसले को सदन में उठाना चाहा लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली। बाद में तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने प्रेस से कहा कि आखिरकार सरकार इस घटना पर बयान देने से क्यों बच रही है। गौरतलब है कि यहां प्याज का बाजार भाव 110-160 रुपये किलो है। यहां राज्य सरकार 25 रुपये किलोग्राम के हिसाब से लोगों को प्याज बेच रही है।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : सरकारी स्टोर से 20 किलो प्याज की लूट

पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में सोमवार को कथित तौर पर 20 किलो प्याज लूट लिया गया। एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बोलपुर बस स्टैंड पर सुफल बांग्ला स्टोर पर हुई, जहां प्याज रियायती कीमत पर बेचा जा रहा था।

दुकानदार ने आरोप लगाया कि सुबह जैसे ही प्याज की बिक्री शुरू हुई, स्टोर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग गई। इसी दौरान यह घटना हुई। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्याज की कोई लूट नहीं हुई है, दुकानदान प्याज अपने पास जमा कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।

बता दें कि राज्य सरकार ने फेयर प्राइस शॉप और सुफल बांग्ला स्टोर्स के माध्यम से 59 रुपये प्रतिकिलो से प्याज बेचना शुरू किया है। इसके तहत हर परिवार को अपना राशन कार्ड दिखाने पर अधिकतम एक किलो प्याज बेचा जा रहा है। राज्य में प्याज की थोक कीमत 164 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed