{"_id":"634c36bb33994d5f465e6788","slug":"man-detained-after-he-climbs-on-to-stage-to-give-memorandum-to-gujarat-cm-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Election: मुख्यमंत्री पटेल के स्टेज पर चढ़ा एक व्यक्ति; केजरीवाल ने डबल इंजन की सरकार पर कसा तंज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Election: मुख्यमंत्री पटेल के स्टेज पर चढ़ा एक व्यक्ति; केजरीवाल ने डबल इंजन की सरकार पर कसा तंज
Sun, 16 Oct 2022 10:22 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 16 Oct 2022 10:22 PM IST
सार
दीसा शहर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'गुजरात गौरव यात्रा' कार्यक्रम में मंच पर थे, तभी तीस वर्षीय रोहित कुमार मंच पर चढ़ गया।
विज्ञापन
गुजरात गौरव यात्रा के कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ा युवक
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रविवार को जब एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर थे, तभी एक व्यक्ति भर्ती ज्ञापन सौंपने के लिए मंच पर चढ़ गया। उसे हिरासत में लिया गया। हालांकि, फिर उसे छोड़ दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दीसा शहर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'गुजरात गौरव यात्रा' कार्यक्रम में मंच पर थे, तभी तीस वर्षीय रोहित कुमार मंच पर चढ़ गया। उन्होंने बताया कि युवक भर्ती के संबंध में एक ज्ञापन सौंपना चाहता था। उसने भगवा दुपट्टा पहनकर सुरक्षाकर्मियों को चकमा दिया। वह पार्टी का सदस्य प्रतीत हो रहा था। हालांकि, जैसे ही उसने पेपर निकाला, उसे मंच से दूर किया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को हिरासत में लिया गया और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस थाने ले जाया गया। यहां उससे तीन घंटे पूछताछ की गई और फिर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
'नए इंजन' की सरकार चाहता है गुजरात: केजरीवाल
उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुजरात 'डबल इंजन वाली सरकार' नहीं बल्कि 'नए इंजन' वाली सरकार चाहता है।
भावनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, अगर आप सत्ता में आती है, तो वह पिछले 27 वर्षों में भाजपा नीत सरकार में विभिन्न समुदायों, समूहों और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ आंदोलन करने के लिए दर्ज सभी 'झूठे मामलों' को प्राथमिकता के आधार पर वापस ले लेगी।
गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रमों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत के लिए परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि वह इतने बड़े पैकेज की घोषणा नहीं कर सकते, लेकिन अपनी 'गारंटी' के माध्यम से परिवारों को 30,000 रुपये का लाभ सुनिश्चित करेंगे।
केजरीवाल ने कहा, वे 'डबल इंजन की सरकार' कहते हैं। इस बार गुजरात डबल इंजन नहीं चाहता, वह 'नया इंजन' चाहता है। डबल इंजन बहुत पुराना है, दोनों इंजन 40-50 साल पुराने हैं। एक नयी पार्टी, नए चेहरे, नयी विचारधारा, नयी ऊर्जा और एक नया सवेरा...नयी पार्टी को आजमा कर देंखे, आप इस प्रयास में कुछ भी नहीं गंवाएंगे।