{"_id":"684db5b17bcae554f809e2c0","slug":"man-declared-dead-wakes-up-before-funeral-in-thane-maharashtra-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Thane: डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित किया, अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान चलने लगीं सांसें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Thane: डॉक्टर ने मरीज को मृत घोषित किया, अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान चलने लगीं सांसें
Sat, 14 Jun 2025 11:17 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: राहुल कुमार
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:17 PM IST
सार
महाराष्ट्र में ठाणे जिले के उल्हासनगर में अस्पताल के डॉक्टर की ओर से मृत घोषित किया गया व्यक्ति उस समय जग गया, जब उसका परिवार उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था। तभी वह जिंदा हो गए।
विज्ञापन
शव।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
महाराष्ट्र के ठाणे में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ठाणे जिले के उल्हासनगर में डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किए गए शख्स की सांसें अंतिम संस्कार की तैयारियों के दौरान चलने लगीं। डॉक्टर ने उस बुजुर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था। अब उन्होंने मरीज से माफी मांग ली है।
विज्ञापन
उल्हासनगर कैंप 4 निवासी अभिमान तायडे (65 वर्षीय) कुछ समय से बीमार थे। बताया जा रहा है कि वह पीलिया से ग्रसित थे। उनका मुंबई के जेजे अस्पताल में इलाज चल रहा था। इस बीच वह रात में अचानक बेहोश हो गए। बेटा उन्हें उल्हासनगर के शिवनेरी अस्पताल ले गया, जहां अस्पताल के प्रमुख डॉ. प्रभु आहुजा ने जांच के बाद अभिमान को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद घर पर अंतिम संस्कार की तैयारी की जाने लगी। इस बीच मरीज के शरीर में हरकत हुई तो उन्हें तुरंत उल्हासनगर के कैंप तीन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया तो मरीज को न केवल होश आ गया, बल्कि परिजनों के साथ खाना भी खाया। डॉ. प्रभु आहूजा ने कहा कि आसपास शोर होने के कारण उन्हें मरीज की नब्ज नहीं मिल रही थी। धड़कन भी नहीं सुनाई दे रही थी, जिससे मरीज को मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने बताया कि मरीज का दूसरे अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: डीएनए जांच से अब तक 11 मृतकों की पहचान; अहमदाबाद हादसे में हताहतों की संख्या 270 तक पहुंची