फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man chases lion with his tractor in Gujarat arrested Latest News In Hindi

गुजरात: युवक ने ट्रैक्टर से किया शेर का पीछा, वीडियो सामने आने के बाद किया गया गिरफ्तार

Sun, 08 May 2022 06:17 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 May 2022 06:17 PM IST
सार

गुजरात सरकार की ओर से जारी 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में एशियाई शेरों की आबादी 674 थी, जो 2015 में मौजूद 523 शेरों की आबादी से लगभग 29 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
Man chases lion with his tractor in Gujarat arrested Latest News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गुजरात के एक वन क्षेत्र में ट्रैक्टर से शेर का पीछा करते युवक का वीडियो सामने आया है। इसके बाद शेर को परेशान करने के आरोप में पुलिस ने उस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें आरोपी राहुल बलदानिया को अमरेली के राजुला वन क्षेत्र में सड़क पर अपने ट्रैक्टर के साथ शेर का पीछा करते हुए देखा गया था। वन क्षेत्र के प्रभारी आरए जिंजुवाडिया ने बताया कि व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर उसके वाहन को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। लेकिन अदालत ने शनिवार को आरोपी को जमानत दे दी। गुजरात में गिर राष्ट्रीय उद्यान दुनिया में एशियाई शेरों का एकमात्र निवास स्थान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल मार्च में गिर सोमनाथ जिले की एक अदालत ने शेर पर एक अवैध कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में सात लोगों को एक से तीन साल तक की जेल की सजा सुनाई थी। गुजरात सरकार की ओर से जारी 2020 की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में एशियाई शेरों की आबादी 674 थी, जो 2015 में मौजूद 523 शेरों की आबादी से लगभग 29 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed