{"_id":"573f9dcc4f1c1be71fac7115","slug":"man-changed-his-gender-married-with-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"'इंद्रजीत से सुनीता' बना युवक, लिंग बदलवाकर की प्रेमी से शादी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
'इंद्रजीत से सुनीता' बना युवक, लिंग बदलवाकर की प्रेमी से शादी
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
Updated Sat, 21 May 2016 09:16 AM IST
विज्ञापन
शादी में नहीं आए गांववाले
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के देवरिया जिलान्तर्गत खुखुंदू इलाके के एक गांव के युवक ने लिंग परिवर्तित कराकर वाराणसी के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भटनी के मंदिर में धूमधाम से शादी की। शाम को गांववालों को दावत पर बुलाया था, लेकिन कोई इसमें शरीक होने नहीं पहुंचा था। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
खुखुंदू के मुजुरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला युवक इंद्रजीत शर्मा चार वर्ष पूर्व काम की तलाश में दिल्ली गया। वहां वह एक किन्नर के संपर्क में आ गया था। इसके चलते उसने अपना लिंग परिवर्तित करा लिया। लेकिन उनका प्यार ज्यादा दिनों तक परवान नहीं चढ़ पाया। इसके कुछ समय बाद वह वाराणसी के रहने वाले युवक विजय दुबे से वह प्रेम करने लगा। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो बृहस्पतिवार को इंद्रजीत (नया नाम सुनीता) प्रेमी को लेकर गांव पहुंचा।
शुक्रवार को वे भटनी के एक मंदिर पर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। दोनों घर पहुंचे और शाम के समय गांववालों के साथ ही दोस्तों को भी दावत दिए। हालांकि, इस दावत में गांव का कोई भी आदमी शरीक नहीं हुआ। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।