फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man Catches Snake, Releases It In Hyderabad Civic Body Office. Here's Why

Video: अधिकारी नहीं कर रहे थे मदद, गुस्साए शख्स ने सरकारी दफ्तर में छोड़ दिया सांप, जानें पूरा मामला

Thu, 27 Jul 2023 08:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 27 Jul 2023 08:56 AM IST
सार

घटना का वीडियो हैदराबाद भाजपा के युवा नेता विक्रम गौड़ ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Man Catches Snake, Releases It In Hyderabad Civic Body Office. Here's Why
सरकारी कार्यालय की टेबल पर सांप - फोटो : social media

विस्तार

अधिकारियों के उदासीन रवैये से आमजन अक्सर परेशान रहते हैं। कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की जाती है, लेकिन हालात वैसे के वैसे ही रहते हैं। ऐसे में जब गुस्सा सिर से पार निकल जाए तो आदमी कुछ भी कर सकता है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से परेशान शख्स ने नगर निगम के कार्यालय में सांप छोड़ दिया। 

विज्ञापन

वीडियो हुआ वायरल
इस घटना का वीडियो हैदराबाद भाजपा के युवा नेता विक्रम गौड़ ने ट्विटर पर शेयर किया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

यह है मामला
बताया जा रहा है कि हैदराबाद के अलवाल में बारिश के दौरान एक शख्स के घर पर सांप घुस गया था। उसने कई बार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के अधिकारियों को फोन किया और सांप पकड़ने का अनुरोध किया। जब कई बार शिकायत करने पर भी किसी ने नहीं सुना तो वह सांप को पकड़कर नगर निगम के वार्ड कार्यालय में ही ले आया और वहां छोड़ दिया।  

टेबल पर रखा सांप

भाजपा नेता ने आगे लिखा कि सोचिए शख्स कितना मजबूर रहा होगा कि उसे यह कदम उठाना पड़ा। वीडियो में भी साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किसी दफ्तर की टेबल पर एक सांप पड़ा हुआ है, जो आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। साथ ही पास खड़े व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उसने एक शिकायत दी थी, हालांकि मामला अभी स्पष्ट नहीं है। इस मामले पर जीएचएमसी अधिकारियों से तत्काल प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed