फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MS Dhoni Daughter: Man Arrested Who Allegedly Gave Rape Threats To Daughter Of Cricketer Mahendra Singh Dhoni

सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को धमकी देने के मामले में एक गिरफ्तार

Mon, 12 Oct 2020 11:51 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 12 Oct 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
MS Dhoni Daughter: Man Arrested Who Allegedly Gave Rape Threats To Daughter Of Cricketer Mahendra Singh Dhoni
बेटी जीवा के साथ महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : फाइल

सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक किशोर को हिरासत में लिया। यह गिरफ्तारी गुजरात के मुंद्रा में हुई। आरोपी 16 वर्षीय किशोर कच्छ जिले का रहने वाला है। इस मामले में झारखंड के रांची में रातु पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि आरोपी किशोर 12वीं कक्षा का छात्र है। कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा कि आरोपी किशोर को महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी को लेकर दी गई एक घिनौनी धमकी के बारे में पूछताछ करने के लिए हिरासत में लिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि किशोर ने स्वीकार कर लिया कि उसने कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच के बाद इंस्टाग्राम पर धमकी भरा संदेश पोस्ट किया था। उन्होंने कहा कि रांची पुलिस ने हमसे लड़के के संबंध में जानकारी साझा की थी और पुष्टि करने के लिए कहा था कि क्या वह वही है जिसने धमकी वाला संदेश पोस्ट किया था।

पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने कहा, 'रांची पुलिस से यह जानकारी मिलने के बाद कि आरोपी कच्छ जिले के मुंद्रा का रहने वाला है, हमने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया। इसकी पुष्टि हो गई है कि किशोर वही है जिसने मैसेज पोस्ट किया था। उसे रांची पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।'

उल्लेखनीय है कि सात अक्तूबर को अबु धाबी के मैदान में हुए कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) मैच में केकेआर ने सीएसके को 10 रनों से हरा दिया था। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटी को लेकर आपत्तिजनक कमेंट किए गए थे।

फैंस में दिखा था आक्रोश, नैतिकता पर उठाए सवाल

धोनी की बेटी जीवा के लिए दुष्कर्म की धमकियों की जानकारी मिलने पर लोगों में इसे लेकर खासा आक्रोश देखने को मिला था। एक ओर जब हाथरस में हुई कथित दुष्कर्म और हत्या की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, ऐसे में एक पांच साल की बच्ची के लिए ऐसे कमेंट मानसिकता और नैतिकता पर सवाल उठाने वाले हैं।



सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि यही वजह है कि यह देश महिलाओं के लिए इतना असुरक्षित क्यों है। इन बेवकूफों की इतनी हिम्मत है कि एक पांच साल की बच्ची के लिए ऐसी बातें लिखें। महेंद्र सिंह धोनी के कुछ प्रशंसकों ने तो यहां तक कह दिया कि यह देश ही धोनी जैसे महान खिलाड़ियों के रहने लायक नहीं है। 

इरफान पठान ने दिया था करारा जवाब

इसके साथ ही ऐसी बातें करने वालों को भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने भी करारा जवाब दिया था। इरफान पठान ने ट्विटर पर लिखा था कि सभी खिलाड़ी अपना बेहतर दे रहे हैं। कभी-कभी वह अच्छा नहीं खेल पाते हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि कोई छोटे बच्चे को इस तरह की धमकी दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed