फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrested in chennai abusive remarks on Narendra Modi on Facebook chat

PM मोदी के खिलाफ लिखी अपमानजनक बातें, चेन्नई पुलिस ने खिलाई जेल की हवा

Wed, 01 Nov 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 01 Nov 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
Man arrested in chennai abusive remarks on Narendra Modi on Facebook chat
चेन्नई पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित तौर पर अपमानजनक बातें लिखने वाले एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप लगाया है कि थिरुमुरुगन ने फेसबुक चैट के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का उपयोग किया है। पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करने करने वाले 19 साल के इंजीनियर डिप्लोमा होल्डर  थिरुमुरुगन  को पुलिस ने श्रीविल्लीपुत्थुर शहर से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


के मरीमुत्थु बीजेपी जिला के सेक्रेटरी हैं और उन्होंने थिरुमुरुगन के खिलाफ आरोप लगाया है कि उसने फेसबुक चैट में मोदी के लिए अपशब्दों का उपयोग किया है।  दोनों फेसबुक पर दोस्त हैं।  मरिमुत्थु ने थिरुमुरुगन को फेसबुक मैसेंजर पर  फिल्म मर्सल में विजय के बोले कंट्रोवर्सियल डायलॉग  के बारे में लिखा था, तब  थिरुमुरुगन ने जबाव में पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का उपयोग किया । मरिमुत्थु ने  उस बात-चीत का स्क्रीनशॉट लेकर शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 
पढ़ें:  फोन में देखकर भी BJP नेता ने गलत गाया 'वंदे मातरम', सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन


विरुद्धनगर के एसपी एम राजाराजन ने बताया कि पुलिस ने उसे मरीमुत्थु की शिकायत पर गिरफ्तार किया है ,थिरुमुरुगन के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67, 2000 और धारा 505 के अंतगर्त केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed