{"_id":"622e51b75cb7dd7c6607efad","slug":"man-arrested-for-threatening-to-assassinate-mizoram-cm-zoramthanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिजोरम: मुख्यमंत्री जोरमथंगा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मिजोरम: मुख्यमंत्री जोरमथंगा को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Mon, 14 Mar 2022 01:49 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, आइजोल
पीटीआई, आइजोल
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:49 AM IST
सार
आरोपी को इससे पहले 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला को धमकी भरा पत्र लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने उनको तीन महीने के भीतर इस्तीफा देने की बात कही। इस मामले में 37 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को इससे पहले 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला को धमकी भरा पत्र लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विभिन्न फेसबुक समूहों पर साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोडिनलियाना उर्फ अपुइया टोछहांग (37) नामक इस व्यक्ति ने जोरमथंगा पर व्यक्तिगत लाभ के लिए राज्य के वार्षिक बजट को हड़पने का आरोप लगाया। वह आइजोल के चनमारी पश्चिम इलाके का निवासी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पोस्ट में, आरोपी ने यह भी दावा किया कि उसने मुख्यमंत्री की हत्या के लिए एक स्नाइपर को काम पर रखा था। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन नेहलिया ने मीडिया को बताया कि साइबर अपराध पुलिस ने फर्जी खाते की जांच की और आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आगे उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से कोई हथियार जब्त नहीं किया गया है, उन्होंने कहा कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।