फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrested for issuing death threats to activist Farhat Naqvi

केंद्रीय मंत्री नकवी की बहन को तेजाब से चेहरा जलाने और जान से मारने की खुली धमकी

Sun, 19 Aug 2018 07:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 19 Aug 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for issuing death threats to activist Farhat Naqvi

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन फरहत नकवी को जान से मारने की धमकी मिली है। यही नहीं उन्हें तेजाब से चेहरा जलाने की भी धमकी दी गई है। तीन तलाक के साथ ही हलाला तथा बहु विवाह के मामलों में पीड़ितों के हक की लड़ाई लड़ने वाली नकवी को धमकी देने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पेशे से ऑटो चालक अहमद रजा खां का उनकी पत्नी साजिदा से विवाद चल रहा था। जिसके बाद साजिदा फरहत नकवी के पास मदद मांगने गई। और उन्हें बताया कि अहमद ने किसी और से निकाह कर लिया है। साजिदा की शिकायत पर फरहत ने अहमद को फोन किया और विवाद सुलझाने की नसीहत देते हुए उसे घर पर आने का सुझाव दिया। लेकिन इसके विपरीत अहमद ने फोन पर ही फरहत को जान से मारने और  तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दे डाली।
विज्ञापन


धमकी मिलने के बाद दहशत में आईं फरहत ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई और साजिद को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि साजिद ने गिरफ्तारी के बाद किसी भी प्रकार की धमकी देने की बात से इनकार किया है। बता दें कि फरहत मेरा हक फाउंडेशन नाम से एनजीओ चलाती हैं और उसकी प्रेसिडेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed