फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrested for attempting to sexual assault with woman at Dharna Sthal in Odisha

ओडिशा: धरना स्थल पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2019 05:50 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Oct 2019 05:50 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for attempting to sexual assault with woman at Dharna Sthal in Odisha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

ओडिशा विधानसभा के पास बहन के साथ धरने पर बैठी महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। घटना रविवार रात की है। कोरापुट जिले के लामतापुट निवासी दो महिलाएं ओडिशा विधानसभा के बाहर तंबू के भीतर बैठी थीं।

विज्ञापन


इसी बीच आरोपी तंबू के भीतर घुसा और उनमें से एक के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। दूसरी महिला तुरंत भाग कर पास ही बनी पुलिस चौकी पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं पुलिस को घटना में एक अन्य व्यक्ति के भी शामिल होने का संदेह है।
विज्ञापन


पुलिस ने यह नहीं बताया कि महिलाएं किस बात को लेकर धरने पर बैठी थीं। फिलहाल दोनों बहनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed