{"_id":"5f5b53ca026b683b0c17e867","slug":"man-arrested-for-allegedly-threatening-shivsena-leader-sanjay-raut","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Raut News: संजय राउत को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sanjay Raut News: संजय राउत को सोशल मीडिया पर धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Fri, 11 Sep 2020 05:22 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 11 Sep 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
शिवसेना नेता संजय राउत (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के नेता संजय राउत को सोशल नेटवर्किंग साइट पर कथित तौर पर धमकी देने वाले एक व्यक्ति को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। इस शख्स ने दावा किया है कि वह अभिनेत्री कंगना रणौत का प्रशंसक है।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की एक टीम ने कोलकाता पुलिस की मदद से पलाश घोष को राउत को धमकी देने के आरोप में शुक्रवार तड़के टॉलीगंज स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। घोष ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर शिवसेना नेता को 'गंभीर परिणाम' भुगतने की चेतावनी दी थी। मामले में मुंबई पुलिस ने कोलकाता पुलिस से संपर्क किया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार घोष को शहर की अलीपुर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा जहां मुंबई पुलिस उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड देने का अनुरोध करेगी। बता दें कि शिवसेना नेता राउत और अदाकारा रणौत के बीच पिछले कुछ दिनों से जुबानी जंग चल रही है।
विज्ञापन