फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Man arrest for molesting woman and her teenage daughter in Mumbai

मुंबई: युवक ने किया महिला और उसकी बेटी के साथ यौन शोषण, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Thu, 17 Feb 2022 01:50 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 17 Feb 2022 01:50 AM IST
सार

एक अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस को शक है कि महिला ने उसके खिलाफ संपत्ति विवाद को लेकर शिकायत की है। इसे लेकर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन
Man arrest for molesting woman and her teenage daughter in Mumbai
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई पुलिस ने उपनगरीय सांताक्रूज इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर मां बेटी के साथ यौन शोषण करने का आरोप है। युवक की उम्र 21 वर्ष है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी कि महिला की शिकायत के अनुसार नौ फरवरी को आरोपी ने उसके और उसकी बेटी के साथ यौन शोषण किया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों में संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद
पुलिस के अनुसार सांताक्रूज में प्रभात कॉलोनी मोहल्ले में एक संपत्ति को लेकर आरोपी का शिकायतकर्ता से विवाद चल रहा है। रिश्ते में महिला आरोपी की भाभी लगती है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस को शक है कि महिला ने उसके खिलाफ संपत्ति विवाद को लेकर शिकायत की है। इसे लेकर भी जांच चल रही है।
विज्ञापन


आरोपी ने किया है फैशन डिजाइनिंग का कोर्स
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और मुंबई में रहता है। हाल ही में उसने दिल्ली में शादी की, लेकिन मुंबई लौटने के बाद, उसने देखा कि उसकी भाभी और उनकी बेटी ने युवक अनुपस्थिति में उनके घर में रहने लगीं और जगह पर कब्जा कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब युवक ने विरोध किया तो महिला ने पुलिस से संपर्क किया और उसके खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने कहा कि अगले दिन, उसने पुलिस में शिकायत की कि उसने उसकी 16 वर्षीय बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की है। उसके बाद, उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के साथ-साथ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed