{"_id":"61507a9a0fc66213bc3327c7","slug":"mamtas-allegation-i-was-not-allowed-to-participate-in-programmes-at-chicago-china-cambridge-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता का आरोप: शिकागो, चीन, कैम्ब्रिज भी नहीं जाने दिया था, कांग्रेस ने माकपा से हाथ मिलाया तो छोड़ी पार्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता का आरोप: शिकागो, चीन, कैम्ब्रिज भी नहीं जाने दिया था, कांग्रेस ने माकपा से हाथ मिलाया तो छोड़ी पार्टी
Sun, 26 Sep 2021 07:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sun, 26 Sep 2021 07:20 PM IST
सार
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने उन्हें विदेश यात्रा की इजाजत नहीं देने पर फिर केंद्र सरकार व भाजपा को घेरा। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और भाजपा को परास्त करने का वादा किया।
विज्ञापन
mamata banerjee
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इटली के रोम में आयोजित एक सम्मेलन में जाने की इजाजत नहीं मिलने पर केंद्र से बुरी तरह खफा हैं। उन्होंने रविवार को फिर इस मामले में केंद्र व भाजपा को घेरा। आरोप लगाया कि उन्हें रोम ही नहीं बल्कि शिकागो, चीन, कैम्ब्रिज व सेंट स्टीफंस भी जाने की इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन
केंद्र की आलोचना करते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा, 'कई राज्य सीएम के विदेश दौर की इजाजत नहीं लेते, लेकिन मैं यह मांगती हूं, क्योंकि मैं अनुशासन पर सौजन्यता कायम रखना चाहती हूं। मुझे रोम ही नहीं बल्कि कई देशों की यात्रा की इजाजत नहीं दी गई। मुझे कितने कार्यक्रम में जाने से रोकोगे? आप मुझे चुप नहीं करा सकते। '
विज्ञापन
भाजपा को हार के बाद भी नहीं आ रही शर्म
भवानीपुर सीट से विधानसभा उपचुनाव लड़ रहीं सीएम बनर्जी ने आगे कहा, 'वे (भाजपा) चुनाव हार चुके हैं, फिर भी उन्हें शर्म नहीं आ रही है। वे एजेंसियां भेज रहे हैं, सोचते हैं कि उनके खिलाफ कोई नहीं बोल सकता? उनका एकमात्र इरादा देश को बेचना है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने माकपा से हाथ मिलाया तो छोड़ दी पार्टी
ममता बनर्जी ने कहा, 'हमने माकपा से 30 साल तक मुकाबला किया। मैंने कांग्रेस इसलिए छोड़ी की उसने माकपा से समझौता कर लिया, यह अभी भी जारी है। उनकी भाजपा से भी समझ है। हम भाजपा को देश में परास्त करने का वादा करते हैं। उन्होंने गुजरात को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।'
बता दें, ममता बनर्जी को अक्तूबर में रोम में आयोजित विश्व शांति सम्मेलन में आमंत्रित किया गया है। इसमें भाग लेने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार से इजाजत मांगी थी, जो नहीं मिली है। बंगाल में 30 सितंबर को तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इनमें से भवानीपुर सीट से टीएमसी प्रमुख खुद चुनाव मैदान में हैं।