फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamta Banerjee TMC Sharad Pawar NCP have lost status of national party CPI also in List Big Blow To RLD Too

National Party: ममता की TMC और शरद पवार की NCP से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिना, सीपीआई को भी लगा करारा झटका

Mon, 10 Apr 2023 09:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 10 Apr 2023 09:55 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने बताया कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के रूप में राकांपा, भाकपा और तृणमूल कांग्रेस का दर्जा वापस लिया जाता है। अब भाजपा, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) अब राष्ट्रीय दल हैं।

विज्ञापन
Mamta Banerjee TMC Sharad Pawar NCP have lost status of national party CPI also in List Big Blow To RLD Too
National Party - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चुनाव आयोग ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दे दिया। इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) का राष्ट्रीय दल का दर्जा वापस ले लिया आयोग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश में रालोद, आंध्र प्रदेश में बीआरएस, मणिपुर में पीडीए, पुडुचेरी में पीएमके, पश्चिम बंगाल में आरएसपी और मिजोरम में एमपीसी को दिया गया राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा भी समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने बताया कि राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के रूप में राकांपा, भाकपा और तृणमूल कांग्रेस का दर्जा वापस लिया जाता है। भाजपा, कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), बहुजन समाज पार्टी (बसपा), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) अब राष्ट्रीय दल हैं। आयोग ने यह भी बताया कि राकांपा को हाल में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में उनके प्रदर्शन के आधार पर नगालैंड और और तृणमूल कांग्रेस को मेघालय में राज्य स्तर के दलों के रूप में मान्यता दी जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा ने टीएमसी पर कसा तंज
प. बंगाल के BJP अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा कि  TMC, CPI और NCP इन तीन दलों में CPI राष्ट्रीय पार्टी थी, TMC और NCP क्षेत्रिय पार्टियां थीं। बीच में इन्होंने राष्ट्रीय पार्टी बनने की कोशिश की, खासकर TMC अपने कोयला तस्करी के पैसे से गोवा, असम और मेघालय में गई, लेकिन उन्हें मूंह की खानी पड़ी और अब उनका राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा भी चला गया। यह तो होना ही था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव आयोग ने TMC, CPI और NCP का राष्ट्रीय दर्जा समाप्त कर दिया है। TMC ने अपने राष्ट्रीय दर्जे को बरकरार रखने के लिए पूरे देश में बहुत पैसा खर्च किया, लेकिन वे उसे बरकरार नहीं रख पाए। यह तो होना ही था सिर्फ पैसा खर्च कर कोई राष्ट्रीय पार्टी नहीं बन सकती। 


'आप' ने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर जताई खुशी
चुनाव आयोग द्वारा AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने पर दिल्ली के मंत्री और AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ये हमारी लिए बहुत बड़ी बात है कि एक छोटी सी पार्टी को राष्ट्रीय दल होने का दर्जा मिला है। ईश्वर हम सबको और हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को शक्ति दें कि वो इस पार्टी को और आगे ले जा सके और इस पार्टी के साथ पूरे देश को आगे ले जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed