{"_id":"5c3896e6bdec22735b66b7c6","slug":"mamta-banerjee-if-there-is-a-movie-on-accidental-pm-then-should-be-a-movie-titled-as-disastrous-pm","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बोलीं, भविष्य में 'द डिजास्ट्रस प्राइम मिनिस्टर' पर भी बनेगी फिल्म","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बोलीं, भविष्य में 'द डिजास्ट्रस प्राइम मिनिस्टर' पर भी बनेगी फिल्म
Fri, 11 Jan 2019 06:45 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 11 Jan 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आम चुनाव के मद्देनजर फिल्म ‘‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’’ की रिलीज के समय पर शुक्रवार को सवाल उठाया और व्यंग्य करते हुए कहा कि सभी प्रधानमंत्री संयोगवश बने। उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐसी फिल्में तथ्यों को तोड़ मरोड़कर बनाई जाती हैं।
बनर्जी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘सभी संयोगवश प्रधानमंत्री बने।’’ ‘‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’’ फिल्म मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री के तौर पर 2004 से 2014 तक के कार्यकाल पर आधारित संजय बारू की इसी नाम की किताब पर आधारित है। बारू मनमोहन के मीडिया सलाहकार रह चुके हैं। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए बनर्जी ने कहा कि अगर लोग ऐसी फिल्में बना रहे हैं तो ‘‘द डिजैस्ट्रस पीएम’’ जैसी फिल्में भी बननी चाहिए। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने यहां 23वें जात्रा उत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘मुझे पता चला कि कुछ लोग राजनीतिक फिल्में बना रहे हैं।
लोकसभा चुनाव से कुछ वक्त पहले उन्होंने ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ नाम की फिल्म रिलीज की है। वैसे सभी प्रधानमंत्री संयोगवश बने थे। मुझे इस ऐक्सीडेंटल पीएम का मतलब समझ नहीं आया।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनके वैचारिक मतभेद हैं लेकिन उनका मानना है कि ऐसी फिल्में ‘‘अनैतिक’’ हैं।
बनर्जी ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस के साथ राजनीति नहीं करती हूं और हमारे वैचारिक मतभेद हैं। मैंने कांग्रेस से अलग होकर आपके आशीर्वाद से तृणमूल कांग्रेस बनाई लेकिन मेरा मानना है कि तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करना अनैतिक है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ जैसी फिल्में बना रहे हैं उन्हें ‘द डिजैस्ट्रस प्राइम मिनिस्टर’’ शीर्षक वाली फिल्म भी देखनी चाहिए। अगर हमारे पास ‘द ऐक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म हो सकती है तो हमारे पास ‘द डिजैस्ट्रस प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म भी होनी चाहिए।’’
थिएटर प्रेमी माने जाने वाली बनर्जी ने मंच कलाकारों से राजनीति पर आधारित और कहानियां चुनने तथा सोशल मुद्दों पर आधारित वास्तविक विषय दिखाने के लिए कहा। मोदी का नाम लिए बगैर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने उनकी तुलना शोले के ‘‘गब्बर सिंह’’ से की और कहा कि लोग जल्द ही उन्हें सबक सिखाएंगे।

West Bengal CM Mamata Banerjee in Barasat: : If there is a movie on Accidental Prime Minister then there should be a movie titled as Disastrous Prime Minister.This will be made in future. No one will be spared. pic.twitter.com/4niA6e8lrw
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 11, 2019