फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamta banerjee health update news didi got good sleep in night doctor will check her plaster today

ममता बनर्जी हेल्थ: रात में अच्छी नींद, आज कटेगा अस्थायी प्लास्टर, जानें अब कैसी है दीदी की हालत

Fri, 12 Mar 2021 01:02 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कुमार संभव Updated Fri, 12 Mar 2021 01:02 PM IST
सार

  • एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि हमारी टीम लगातार ममता बनर्जी की हालत पर नजर रखे हुए है। आज उनके बाएं पैर पर लगाया गया अस्थायी प्लास्टर काटकर देखा जाएगा कि चोट ठीक हुई है या नहीं। इसके अलावा अन्य जांच भी की जाएंगी।

विज्ञापन
mamta banerjee health update news didi got good sleep in night doctor will check her plaster today
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक प्रगति हुई है। सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के डॉक्टरों ने बताया कि बनर्जी को रात में अच्छी नींद आई। उन पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है। 

विज्ञापन

आज काटा जाएगा अस्थायी प्लास्टर

एसएसकेएम के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि हमारी टीम लगातार ममता बनर्जी की हालत पर नजर रखे हुए है। आज उनके बाएं पैर पर लगाया गया अस्थायी प्लास्टर काटकर देखा जाएगा कि चोट ठीक हुई है या नहीं। इसके अलावा अन्य जांच भी की जाएंगी। डॉक्टर ने बताया कि उनके बाएं पैर के टखने की सूजन घट रही है। अब उन्हें गर्दन, कंधे और कमर में ज्यादा दर्द नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हीलचेयर का इस्तेमाल कर सकेंगी ममता

डॉक्टर ने बताया कि ममता बनर्जी को जिस तरह की चोटें लगी हैं, उस स्थिति में मरीजों को हम तीन से चार हफ्ते तक आराम के लिए कहते हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद मुख्यमंत्री व्हीलचेयर का इस्तेमाल भी कर पाएंगी।

विज्ञापन

कब डिस्चार्ज होंगी ममता बनर्जी?

ममता बनर्जी को अस्पताल से छुट्टी मिलने के सवाल पर डॉक्टरों ने बताया कि टीम शुक्रवार को उनके स्वास्थ्य की जांच करेगी, जिसके बाद फैसला लिया जाएगा। बता दें कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के समय अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस अघ्यक्ष को एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed