{"_id":"64f87a4ded12f3392c0e0183","slug":"mamata-to-attend-president-g20-dinner-abhishek-banerjee-over-india-versus-bharat-debate-updates-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"WB: ममता राष्ट्रपति के जी20 रात्रि भोज में शामिल होंगी; 'इंडिया बनाम भारत' पर अभिषेक बनर्जी ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WB: ममता राष्ट्रपति के जी20 रात्रि भोज में शामिल होंगी; 'इंडिया बनाम भारत' पर अभिषेक बनर्जी ने कही यह बात
Wed, 06 Sep 2023 06:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 06 Sep 2023 06:40 PM IST
सार
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि महंगाई, सांप्रदायिक तनाव, सीमा विवाद और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों से ध्यान बांटने के लिए भाजपा ने 'इंडिया' और 'भारत' को लेकर बहस छेड़ी है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राष्ट्रपति के जी-20 रात्रि भोज में शिरकत करेंगी। इसके लिए वे शनिवार को दिल्ली जाएंगी। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि ममता बनर्जी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के निमंत्रण पर राष्ट्रीय राजधानी जांएगी। राष्ट्रपति के रात्रि भोज में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी मौजूद रह सकती हैं।
विज्ञापन
इस बीच तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि महंगाई, सांप्रदायिक तनाव, सीमा विवाद और बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों से ध्यान बांटने के लिए भाजपा ने 'इंडिया' और 'भारत' को लेकर बहस छेड़ी है। दरअसल, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान की ओर से जी-20 के एक भोज निमंत्रण पत्र को साझा किए जाने के बाद यह बहस छिड़ गई है। इसमें द्रौपदी मुर्मू को ‘प्रेसीडेंट ऑफ भारत’ कहा गया है।
विज्ञापन
तृणमूल कांग्रेस के महासचिव ने कहा, 'इंडिया बनाम भारत भाजपा द्वारा रची गई तरकीब है। वे ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे हैं। इधर-उधर की बातें छोड़कर हम विषय पर आएं और इस सरकार को आसमान छूती कीमतें, बेलगाम महंगाई, सांप्रदायिक तनाव, बेरोजगारी, सीमा विवाद और डबल इंजन एवं राष्ट्रवाद के खोखले राग के लिए जवाबदेह ठहराएं। हम अपने ध्येय पर केंद्रित रहें।
विज्ञापन