फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Says that Bengal government starts transferring money to 21 lakh MGNREGA workers

Bengal: पश्चिम बंगाल सरकार ने मनरेगा श्रमिकों को पैसा देना किया शुरू, ममता बोलीं- केंद्र ने नहीं दिया बकाया

Wed, 07 Feb 2024 07:41 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 07 Feb 2024 07:41 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मनरेगा का केंद्र द्वारा बकाया न मिलने के बावजूद हमनें 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को धन हस्तांतरित करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
Mamata Says that Bengal government starts transferring money to 21 lakh MGNREGA workers
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। - फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल सरकार ने 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को धन हस्तांतरित करना शुरू कर दिया है। साथ ही उन्होंने मनरेगा के बकाए को लेकर केंद्र को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने 100 दिनों की योजना के लिए काम किया था उन्हें धन हस्तांतरित किया गया, लेकिन केंद्र सरकार से हमें भुगतान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि हमारा करीब 1.16 लाख करोड़ रुपये का बकाया है। 
विज्ञापन


21 लाख मनरेगा श्रमिकों को पैसा देना शुरू किया- ममता
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार के धनराशि जारी न करके बावजूद हमनें 21 लाख मनरेगा श्रमिकों को धन हस्तांतरित करना शुरू किया। प्रशासनिक समीक्षा बैठक के दौरान ममता बनर्जी ने संबोधन में यह बात कही है। हाल ही में राज्य का बकाया जारी करने की मांग को लेकर शहर में 48 घंटे का धरना दिया था। ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार 21 फरवरी तक राज्य के 21 लाख मनरेगा श्रमिकों के बैंक खातों में धनराशि स्थानांतरित कर देगी। ममता बनर्जी ने कहा कि सभी ट्रेनें रद्द होने के बावजूद कार्यकर्ता, सांसद और विधायक नई दिल्ली गए ते। वे बस में वहां पहुंचे थे। इस सिलसिले में मैंने पीएम मोदी से कई बार मुलाकात की थी। 
विज्ञापन


हम केंद्र की भीख के मोहताज नहीं है- ममता बनर्जी
भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हम उनसे न तो भीख मांगना चाहते हैं और न ही उनकी भीख चाहते हैं। हम 21 फरवरी तक उन 21 लाख श्रमिकों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करेंगे, जिन्हें 100 दिन काम करने के बाद केंद्र सरकार से पैसा नहीं मिला। लेकिन यह मेरा पहला कदम है। हम उनको श्रमिकों को राहत देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed