फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata says suicide is a case of death of BJP MLA in Bengal

विधायक की मौत: ममता का राष्ट्रपति को पत्र, बताया आत्महत्या का मामला

Wed, 15 Jul 2020 05:54 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 15 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Mamata says suicide is a case of death of BJP MLA in Bengal
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक विधायक का शव उनके घर के पास एक बाजार में फंदे से लटका मिला। इस मामले में भाजपा ने इसे ‘राजनीतिक हत्या’ बताते हुए ममता बनर्जी सरकार को बर्खास्त करने की मांग के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।

विज्ञापन


पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रपति से मुलाकात करने के एक दिन बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कोविंद को पत्र लिखकर दावा किया कि भगवा पार्टी ने ‘तथ्यों को तोड़ मरोड़कर’ पेश किया होगा। उन्होंने कहा कि इस मामले को उचित जांच के लिए सीआईडी को सौंप दिया गया है। 
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस के संसदीय दल के नेता डेरेक ओ’ब्रायन की अध्यक्षता में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी बुधवार को राष्ट्रपति भवन में कोविंद से मुलाकात कर उन्हें मामले के तथ्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में बनर्जी ने राज्य पुलिस की प्रारंभिक जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के हवाले से कहा कि दीबेंद्र नाथ राय की मौत ‘संदिग्ध आत्महत्या का मामला है और राजनीतिक मामला नहीं लगता जैसा कि भाजपा दिखा रही है।’

पत्र में कहा गया है, ‘मैं खास तथ्य की ओर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए विवश हूं। यह भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ आपकी बैठक के संदर्भ में है जिसने आपके समक्ष कुछ तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया होगा।’

इसमें कहा गया है, ‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के आधार पर पश्चिम बंगाल पुलिस ने इसे संदिग्ध आत्महत्या का मामला बताया है और यह धन के लेनदेन का स्थानीय मामला हो सकता है। मृतक की जेब में मिले पत्र में दो ऐसे लोगों के नाम भी लिखे हैं जो कथित तौर पर इलाके में धन के लेनदेन की ऐसी गतिविधियों से जुड़े पाए गए।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने उत्तर दिनाजपुर जिले में हेमताबाद के विधायक राय की मौत के फौरन बाद विस्तृत जांच के लिए सोमवार को ‘सभी आवश्यक कार्रवाई’ की। उन्होंने कहा, ‘मैंने उचित जांच के लिए पहले ही मामला सीआईडी को सौंप दिया है।’


तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा, ‘मैं आश्वस्त करना चाहूंगी कि पश्चिम बंगाल ऐसा राज्य है जहां हम हमेशा सभी राजनीतिक दलों, उनके नेताओं और कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं।’

राज्य सीआईडी ने कथित सुसाइड नोट में लिखे दो लोगों में से एक को मंगलवार को हिरासत में लिया था। यह सुसाइड नोट विधायक की कमीज की जेब से मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed