फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata government will Provide Motorcycles to two Lakh Youths in west Bengal Under Karma Sathi Scheme

ममता सरकार का फैसला, दो लाख युवाओं को बांटी जाएगी मोटरसाइकिल

Sun, 15 Nov 2020 12:50 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 15 Nov 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mamata government will Provide Motorcycles to two Lakh Youths in west Bengal Under Karma Sathi Scheme
ममता बनर्जी - फोटो : पीटीआई

लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बंगाल सरकार  कर्म साथी स्कीम के तहत दो लाख युवाओं को मोटरसाइकिल बांटेगी। ममता सरकार युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी ने कथित तौर पर  4 नवंबर को लगभग 10 लाख लोगों की मदद करने का लक्ष्य रखा था, जो दो लाख लाभार्थियों पर निर्भर हैं। जिसे लेकर उन्होंने मोटर साइकिल देने की बात कही है।
विज्ञापन



पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि सभी मोटरसाइकिल पर एक ऐसा बॉक्स लगाया जाएगा जिस पर लाभार्थी फल, सब्जियां, कपड़े और अन्य आवश्यक वस्तुओं जैसे सामान रख कर बेच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कहा इससे न केवल उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा, बल्कि उनसे जुड़े लगभग 10 लाख लोगों को भी लाभ मिलेगा। आगे कहा कि सभी लाभार्थियों को राज्य सहकारी बैंकों द्वारा कम ब्याज पर ऋण प्रदान किया जाएगा और साथ ही राज्य सरकार उन्हें पूरी प्रक्रिया में सहायता करेगी।

बंगाल सरकार की कर्म साथी योजना का उद्देश्य उद्देश्य वित्तीय सहायता प्रदान करना और भावी युवा उद्यमियों को मदद करना है। 2 लाख रुपये तक के विनिर्माण, सेवा और व्यापार क्षेत्र में किसी भी नई आय-उत्पादक परियोजना को लेने के लिए सस्ते ऋण और सब्सिडी प्रदान की जाएगी।


गौरतलब है कि भारत के हर राज्य में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। सरकारें भी इसे लेकर काफी सजग है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अगस्त में, राज्य में बेरोजगारी दर में 40 प्रतिशत की कमी आई थी। लेकिन देखना होगा ये फैसला कितने लोगों को फायदा पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed