फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata claims Centre not giving due recognition to Gangasagar Mela

WB: गंगासागर मेले को लेकर ममता बनर्जी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- केंद्र ने मदद की जरूरत तक नहीं समझी

Mon, 08 Jan 2024 10:06 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आदर्श शर्मा Updated Mon, 08 Jan 2024 10:06 PM IST
सार

गंगासागर मेले को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि केंद्र इस मेले को मान्यता क्यों नहीं दे रही हैं। 

विज्ञापन
Mamata claims Centre not giving due recognition to Gangasagar Mela
Gangasagar Mela (फाइल फोटो) - फोटो : Agency

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला हैं। उन्होंने निराशा जताते हुए कहा कि गंगासागर मेला को केंद्र ने मान्यता कभी नहीं दी हैं, जबकि गंगासागर मेला दुनिया के शानदार धार्मिक समागमों में से एक हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि इसके लिए मैंने केंद्र को कई पत्र लिखे, यहां तक यूनेस्कों से भी इसको लेकर पत्राचार किया था। गौरतलब है कि मकर संक्रांति के दौरान लाखों तीर्थयात्री गंगा और बंगाल की खाड़ी के संगम पर पवित्र स्थान के लिए इकट्ठा होते हैं।  
विज्ञापन


गंगासागर मेले के लिए केंद्र से नहीं मिला कोई सहयोग- ममता 
दक्षिण 24 परगना जिले के सागर द्वीप में एक आधिकारिक कार्यक्रम में बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि हमारी सरकार केंद्र से कोई सहायता नहीं मिलने के बावजूद वार्षिक आयोजन के लिए काम करती रहती हैं। इस दौरान केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा ममता बनर्जी ने कहा कि कुंभ मेला एक बड़ा मेला हैं, जिसे केंद्र से पूरी सहायता मिलती हैं। उन्होंने कहा कि गंगासागर मेला, जो एक द्वीप पर आयोजित होता है। यह दुनिया के सबसे अच्छे मेलों में से एक हैं, पता नहीं केंद्र सरकार इसे मान्यता क्यों नहीं दे रही हैं। अपने संबोधन में ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार गंगा सागर द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए एक पुल का निर्माण कर रही हैं। ममता बनर्जी ने और 61 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया हैं। 
विज्ञापन


कई बार केंद्र को सहयोग के लिए लिखा पत्र- ममता बनर्जी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने इसको लेकर कई बार केंद्र को पत्र लिखा है। लेकिन कभी भी कोई जवाब उनकी तरफ से नहीं आया और न ही गंगासागर मेले के आयोजन के लिए पैसा दिया। ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार अपने तरफ से गंगासागर मेला आयोजित कर रही हैं, लेकिन इसमें कोई सहयोग नहीं करता हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यूनेस्को को भी पत्र लिका था, जिसमें मैंने गंगासागर मेला को विरासत दर्जा देने का आग्रह किया था। हर साल लगभग एक करोड़ तीर्थयात्री यहां गंगा सागर मेले में पहुंचते हैं। यूनेस्को ने 2022 में कोलकाता की दुर्गा पूजा को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (ICH) टैग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed