फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata benerjee claimed that central government is not giving money under prime minister kisan yojana

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत बंगाल के किसानों को पैसा नहीं दे रही केंद्र सरकार : बनर्जी

Tue, 09 Feb 2021 03:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्ना (प बंगाल)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कल्ना (प बंगाल) Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 09 Feb 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
mamata benerjee claimed that central government is not giving money under prime minister kisan yojana
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों की सत्यापित सूची केंद्र को भेजने के बावजूद भाजपा नीत सरकार ने राज्य में किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत पैसा नहीं दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा झूठे दावे कर रही है कि पश्चिम बंगाल सरकार किसानों को पैसे नहीं दे रही है। बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस सरकार प्रत्येक किसान को पांच हजार रुपये दे रही है और उसने मुफ्त फसल बीमे की भी व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा में कहा था कि केंद्र सरकार द्वारा सत्यापन के लिए भेजे गए छह लाख आवेदनों में से राज्य सरकार ने ढाई लाख किसानों के नाम की सूची भेजी थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल अध्यक्ष ने पूर्व वर्धमान जिले के कलना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के बाहर आंदोलनरत किसानों को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पर हिंदुत्व के बारे में झूठ फैलाने करने का आरोप लगाते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म के आधार पर विभाजन नहीं करती।


उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को एक शवदागृह में बदल दिया है लेकिन हम वैसा ही बंगाल में नहीं होने देंगे। बनर्जी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी। कुछ दिन पहले ही नौकरी से इस्तीफा देने वाले आईपीएस अधिकारी हुमायूँ कबीर, रैली में बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed