फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mamata banerjee younger brother died due to covid on saturday corona pandemic

कोलकाता: ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

Sat, 15 May 2021 12:30 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 15 May 2021 12:30 PM IST
सार

कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी भी इसकी चपेट से बच ना सके। ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना से निधन हो गया है।

विज्ञापन
mamata banerjee younger brother died due to covid on saturday corona pandemic
जीत के बाद पहली बार सबके सामने आईं ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

देश में कोरोना का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है। इधर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के छोटे भाई का कोरोना के चलते निधन हो गया। ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी ने शनिवार सुबह आखिरी सांस ली। 

विज्ञापन

 

कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल के चेयरमैन डॉ. आलोक रॉय ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी का अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह असीम बनर्जी ने आखिरी सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




पारिवारिक सूत्रों की माने तो असीम बनर्जी का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए किया जाएगा। ऐसा बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बनर्जी पिछले एक महीने से कोरोना से संक्रमित थे। उनका इलाज कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल में हो रहा था। आज सुबह असीम की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।

बता दें कि देश में कोरोना का कहर अभी भी जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 3.23 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 3890 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed