{"_id":"60e2fa2a8ebc3ed78077f676","slug":"mamata-banerjee-writes-to-pm-narendra-modi-requesting-to-reduce-taxes-charged-on-petrol-and-diesel-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कर घटाने की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सीएम ममता ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कर घटाने की मांग की
Mon, 05 Jul 2021 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 05 Jul 2021 05:55 PM IST
सार
इस पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की कि केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर जो कर लिया जाता है उसको कम किया जाए।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने मांग की कि केंद्र द्वारा पेट्रोल और डीजल पर जो कर लिया जाता है उसको कम किया जाए। साथ ही सीएम ममता ने पीएम मोदी को देश में बढ़ती महंगाई पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है।
विज्ञापन
सीएम ममता ने पत्र में आगे लिखा कि देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत सौ के आंकड़े को पार कर चुकी है। 4 मई 2021 के बाद से आपकी सरकार ने आठ बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बढ़ाया है। जून महीने में छह बार और एक सप्ताह में चार बार कीमतों को बढ़ाया गया है, ये चौंकाने वाले आंकड़े है। इस बढ़ोतरी ने आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।
विज्ञापन
West Bengal CM Mamata Banerjee writes to PM Narendra Modi, requesting to 'substantially' reduce taxes charged by Central govt on petrol & diesel, and to 'check the overall inflationary trend in the country' pic.twitter.com/1e167Pelxc
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 5, 2021