मंथन: कोरोना के बिगड़े हालात पर मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की बैठक, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल
बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
ममता बनर्जी की जगह सचिव होंगे शामिल
चुनाव प्रचार में व्यस्त होनेसे ममता बनर्जी नदारद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के बिगड़े हालात को लेकर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं। बैठक में राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। हालांकि इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि चुनाव प्रचार में व्यस्त होने की वजह से वह बैठक से नदारद रहेंगी। उनकी जगह राज्य के मुख्य सचिव शामिल होंगे।
West Bengal CM Mamata Banerjee unlikely to attend today's meeting called by PM Narendra Modi over Covid situation. Chief Secretary Alapan Bandyopadhyay to attend the meeting with PM Modi: Sources
— ANI (@ANI) April 8, 2021विज्ञापन
कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू
देश में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू होती जा रही है। बुधवार को कोरोना के 1 लाख 26 हजार नए मामले सामने आए हैं। जो अबतक के आए आंकड़ों में सबसे ज्यादा है। काबू से बाहर हो रही महामारी को देखते हुए कई शहरों में पूर्ण बंदी कर दी गई है तो कई शहरों में नाइट कर्फ्यू समेत अन्य पाबंदियां लगाई गई हैं। कोरोना की तेज लहर को देखते हुए पीएम मोदी ने राज्यों का हाल जानने के लिए बैठक बुलाई है।
बंगाल चुनाव में मोदी के निशाने पर ममता
दरअसल, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद भाजपा की ओर से मोर्चा संभाले हुए हैं। बंगाल में विकास नहीं होने के लिए वह ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पीएम मोदी का आरोप है कि बंगाल को दीदी ने जंगलराज बनाकर रखा है। लेकिन अब यहां के लोगों को ममता सरकार से मुक्ति मिलने जा रही है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसमें राज्यों में कोरोना के हालात पर चर्चा होगी। साथ ही कोरोना रोकने की रणनीति पर भी बातचीत होगी।