फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee to lead TMC campaign for Assembly bypolls in westbengal babul Supriyo name does not feature in list

सियासत: टीएमसी में शामिल होने के बाद भी बाबुल सुप्रियो खाली हाथ, चुनाव अभियान के लिए ममता ने नहीं दी तरजीह

Sat, 09 Oct 2021 07:49 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 09 Oct 2021 07:49 AM IST
सार

बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है जिसमें ममता बनर्जी और अभिषेक के साथ कई नेताओं का नाम है लेकिन बाबुल सुप्रियो का नाम इसमें शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
Mamata banerjee to lead TMC campaign for Assembly bypolls in westbengal babul Supriyo name does not feature in list
बाबुल सुप्रियो - फोटो : ANI

विस्तार

हाल ही में तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने वाले बाबुल सुप्रियो को एक बार फिर से निराशा हाथ लगी है। बाबुल जिस उम्मीद से ममता बनर्जी के साथ गए थे उसपर पानी फिरता दिख रहा है। दरअसल, बंगाल की चार विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है जिसमें ममता बनर्जी और अभिषेक के साथ कई नेताओं का नाम है लेकिन बाबुल सुप्रियो को इसमें जगह नहीं दी गई है। वहीं सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस सूची में अभिनेत्री से सांसद बनीं नुसरत जहां का नाम भी शामिल है। राजनीति के क्षेत्र में नुसरत जहां, बाबुल सुप्रियो से कम अनुभवी हैं लेकिन उन्हें फिर भी तरजीह दी गई है, जो कि बाबुल सुप्रियो के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं जब बाबुल भाजपा में थे तब पीएम मोदी से लेकर अमित शाह ने उन्हें हमेशा महत्व दिया चाहे वह स्टार प्रचारक के रूप में हो या कोई बड़ी बैठक में शामिल होने की बात हो।

विज्ञापन


भवानीपुर उपचुनाव में मिला था मौका, लेकिन बाबुल ने कर दिया था इनकार
हालांकि ममता बनर्जी ने बाबुल को भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा नेता प्रियंका टिबरेवाल के खिलाफ प्रचार करने के लिए आग्रह किया था लेकिन बाबुल ने खुद इनकार कर दिया था। बाबुल ने कहा था कि टिबरेवाल लंबे समय से मेरी दोस्त हैं, मुझे उनके खिलाफ प्रचार करने में शर्मिंदगी महसूस होगी। इसलिए मुझे इस प्रचार अभियान से दूर रखा जाए। 
विज्ञापन


स्टार प्रचारकों में टीएमसी के इन नेताओं को मिली जगह
स्टार प्रचारकों की सूची में टीएमसी ने अभिनेता व सांसद देव, मिमी चक्रवर्ती, लोकप्रिय गायिका-विधायक अदिति मुंशी, फिल्म निर्माता-विधायक राज चक्रवर्ती,  तृणमूल कांग्रेस की राज्य युवा शाखा की प्रमुख सयानी घोष के अलावा वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी, फिरहाद हकीम और सौगत रॉय को जगह दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा ने भी जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
भाजपा ने भी इस उपचुनाव में 20 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। सूची में राज्य के प्रमुख नेताओं के अलावा असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा, पार्टी के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व स्मृति ईरानी का भी नाम है। सूची में बंगाल से केंद्र में चारों मंत्रियों, कुछ सांसदों और कई विधायक भी शामिल हैं। त्रिपुरा में पार्टी की वरिष्ठ नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक का भी इसमें नाम है। सूची में सबसे टाप में बंगाल भाजपा के नए अध्यक्ष बने डा सुकांत मजूमदार का नाम है। मटुआ समुदाय के मंत्री-सांसद शांतनु ठाकुर को भी इसमें जगह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed