फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee taken oath as West Bengal CM for the third consecutive time at Raj Bhavan in Kolkata, Bjp walkout Kailash Vijayvargiya, jagdeep dhankhar

बंगाल: ममता बनर्जी ने ली सीएम पद की शपथ, विरोध में उतरी भाजपा, नड्डा ने संभाला मोर्चा

Wed, 05 May 2021 11:24 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 05 May 2021 11:24 AM IST
सार

प्रचंड जीत के बाद आज ममता बनर्जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली है। इस दौरान बंगाल में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने वॉकआउट किया। 

विज्ञापन
Mamata Banerjee taken oath as West Bengal CM for the third consecutive time at Raj Bhavan in Kolkata, Bjp walkout Kailash Vijayvargiya, jagdeep dhankhar
जेपी नड्डा - फोटो : @BJP4India

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज ममता बनर्जी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली है। इस दौरान बंगाल में सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी बंगाल हिंसा को लेकर ममता बनर्जी के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का दंगल खत्म हो गया है, लेकिन राजनीतिक लड़ाई अभी भी जारी है। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद से कई क्षेत्रों में हिंसा भड़क गई,जिसमें कई लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए। बंगाल में हो रहे खून खराबे के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी धरना दे रही है।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिलीप घोष ने भाजपा कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा के नए विधायकों को शपथ भी दिलवाई गई। इसके अलावा जेपी नड्डा आज कई भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों से भी मिलने भी जाएंगे। भाजपा देश के अलग-अलग हिस्सों में आज बंगाल की हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में रविवार से शुरू हुई हिंसा के बाद से ही भाजपा लगातार तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगा रही है। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालयों, उनके समर्थकों के घरों, दुकानों पर हमला किया है। हिंसा में अभी तक उनके कई कार्यकर्ताओं की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए हैं।

बता दें कि बंगाल की हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्यपाल जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की थी और राज्य के हालात पर चिंता व्यक्त की थी। इस बीच मंगलवार को ही जेपी नड्डा बंगाल पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों से मुलाकात की।


बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में इस बार टीएमसी की बंपर जीत हुई है, जबकि भाजपा के हिस्से में 77 सीटों ही आईं। चुनावी परिणाम आने के बाद से ही बंगाल के अलग-अलग इलाकों में हिंसा, आगजनी और तोड़फोड़ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed