{"_id":"5fcdef158ebc3ecfb12cfba7","slug":"mamata-banerjee-supports-farmers-protest-says-government-withdraw-agricultural-law-or-go-out-of-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को ममता का समर्थन, कहा- 'सरकार कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
किसानों को ममता का समर्थन, कहा- 'सरकार कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए'
Mon, 07 Dec 2020 02:32 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 07 Dec 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
कृषि कानूनों को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, जिसे विपक्षी दलों ने भी समर्थन दिया है। विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा लगातार सरकार को कृषि कानूनों पर घेरा जा रहा है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि केंद्र में भाजपा सरकार कृषि कानून को वापस ले या फिर सत्ता से बाहर जाए। गौरतलब है कि ममता की पार्टी टीएमसी ने किसानों को समर्थन दिया है।
विज्ञापन
पश्चिम मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम चाहे कितना भी काम कर लें, हमारी नीतियों को हमेशा ही बुरा कहा जाता है। राफेल घोटाला बुरा नहीं था। पीएम केयर्स फंड जो इसका ब्योरा नहीं देता है, उनके (भाजपा) के लिए बुरा नहीं है, लेकिन वे यहां पर अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का हिसाब चाहते हैं। मैं 'भाजपा के कुशासन पर शांत रहने या उसको सहने' की बजाय जेल में रहना पसंद करूंगी।
विज्ञापन
West Bengal will never bow its head to the people who murdered Mahatma Gandhi: West Bengal CM and TMC chief Mamata Banerjee, at a rally in Pashchim Midnapore https://t.co/ePtz0jL620
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 7, 2020
रैली में ममता ने केंद्र पर गरजते हुए कहा, केंद्र में भाजपा सरकार कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। उन्होंने दावा किया, 'भाजपा सरकार (केंद्र में) जल्द ही कृषि कानून वापस ले या सत्ता से बाहर जाए। किसानों के अधिकारों का हनन करने के बाद उसे सत्ता में नहीं रहना चाहिए।'
भाजपा को 'बाहरी लोगों' की पार्टी करार देते हुए तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ने कहा कि वह कभी बंगाल पर भगवा दल का कब्जा नहीं होने देंगी और साथ ही लोगों से अपील की कि वे राज्य में ऐसे प्रयासों का विरोध करें।
पीएम केयर्स को लेकर ममता ने कहा, केंद्र को ‘पीएम केयर्स फंड’ (प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपातकालीन स्थिति राहत निधि) के तहत मिली मदद के संबंध में एक श्वेत पत्र जारी करना चाहिए।