{"_id":"642527dc7476078d3f031aa5","slug":"mamata-banerjee-sit-protest-dharna-against-centre-accused-discrimination-government-mgnrega-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata Banerjee: ममता बनर्जी के धरने से बढ़ा पश्चिम बंगाल का राजनीतिक पारा, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata Banerjee: ममता बनर्जी के धरने से बढ़ा पश्चिम बंगाल का राजनीतिक पारा, केंद्र पर लगाए गंभीर आरोप
Fri, 31 Mar 2023 12:31 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 31 Mar 2023 12:31 AM IST
सार
ममता बनर्जी के साथ धरने पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास भी बैठे हुए हैं। मुख्यमंत्री के धरना प्रदर्शन को देखते हुए धरना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
कोलकाता में धरना देतीं ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राजधानी कोलकाता में दो दिवसीय धरना दे रही हैं। ममता बनर्जी का आरोप है कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के साथ भेदभाव कर रही है और इसी के विरोध में वह यह धरना दे रही हैं। कोलकाता के रेड रोड स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने ममता बनर्जी धरना दे रही हैं और उनके साथ टीएमसी के कई बड़े नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी धरना दे रहे हैं। ममता बनर्जी के इस धरने की स्थानीय मीडिया द्वारा भी लाइव कवरेज की जा रही है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार राज्य के साथ भेदभाव कर रही है। बनर्जी का आरोप है कि केंद्र सरकार ने उनका मनरेगा योजना का फंड रोक दिया है। साथ ही कई अन्य योजनाओं का भी पैसा रोकने का आरोप केंद्र सरकार पर लगाया गया है। ममता बनर्जी ने सभी राजनीतिक पार्टियों से भी आह्वान किया है कि वह अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में सभी राजनीतिक पार्टियां एकजुट होकर भाजपा से लड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की राजनीति गरमाई
ममता बनर्जी के साथ धरने पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम और अरूप बिस्वास भी बैठे हुए हैं। मुख्यमंत्री के धरना प्रदर्शन को देखते हुए धरना स्थल के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। वहीं ममता बनर्जी के धरने से पंचायत चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी की पंचायत चुनाव से जुड़ी याचिका खारिज करने के बाद पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी ने पंचायत चुनाव में आरक्षण में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हालांकि हाईकोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।
ये भी पढ़ें- West Bengal: पश्चिम बंगाल के मंत्री ने CM ममता को बताया भगवान! भाजपा बोली- हताश-निराश हो गए हैं टीएमसी के नेता
खास बात ये है कि हाईकोर्ट ने याचिका में लगाए गए आरोपों में दम होने की बात भी कही और राज्य चुनाव आयोग से इस मामले में कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है।
शांति से निकाले रामनवमी का जुलूस : ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, "मैं उन लोगों से अनुरोध करना चाहता हूं जो रामनवमी का जुलूस निकाल रहे हैं, कृपया इसे शांति से निकालें। मुस्लिम इलाकों में जाने से बचें क्योंकि रमजान चल रहा है। शांति से जश्न मनाएं लेकिन हिंसा पैदा करने की कोशिश न करें। उत्तेजित न हों। कुछ भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे जुलूस के दौरान तलवार और चाकू लेकर चलेंगे। मैं कहती हूं कि एक दंडनीय अपराध, अपराध है।"
टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या
कथित तौर पर पंचायत उम्मीदवारों की सूची को लेकर पार्टी की बैठक से बाहर निकलते समय एक टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई और तीन अन्य घायल हो गए। घायल हुए लोगों में से एक ने बाद में दम तोड़ दिया। घटना उत्तर दिनाजपुर के चुटियाखोर ग्राम पंचायत की है।