{"_id":"5f0020658ebc3e42d8348a9b","slug":"mamata-banerjee-says-that-state-unemployment-rate-stood-at-6-5-percent-which-is-far-better-than-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर देश की तुलना में बेहद कम: ममता बनर्जी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में बेरोजगारी दर देश की तुलना में बेहद कम: ममता बनर्जी
Sat, 04 Jul 2020 11:56 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:56 AM IST
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को कहा कि इस साल जून में राज्य की बेरोजगारी दर 6.5 प्रतिशत रही। उन्होंने कहा कि यह दर देश की 11 प्रतिशत के मुकाबले कहीं बेहतर हैं।
विज्ञापन
बनर्जी ने कहा कि ऐसा उनकी सरकार द्वारा कोविड-19 संकट और चक्रवात अम्फान के कारण हुई तबाही से निपटने के लिए अपनाई गई आर्थिक रणनीति के कारण हुआ है।
बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, 'हमने कोविड-19 और अम्फान की तबाही से निपटने के लिए एक मजबूत आर्थिक रणनीति लागू की है। इसका प्रमाण पश्चिम बंगाल की बेरोजगारी दर में है जो जून 2020 तक 6.5 प्रतिशत रही जोकि भारत के 11 प्रतिशत की तुलना में कहीं बेहतर है। सीएमआईई के अनुसार यूपी में बेरोजगारी दर 9.6 प्रतिशत और हरियाणा 33.6 प्रतिशत रही।'
विज्ञापन
We've implemented a robust economic strategy to tackle #COVID19 & the devastation caused by Amphan. Proof lies in West Bengal's Unemployment Rate for the month of June 2020 which stands at 6.5%, far better than that of India at 11%, UP at 9.6% & Haryana at 33.6%, as per CMIE.
विज्ञापन विज्ञापन— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) July 4, 2020
सीएमआईई द्वारा बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बेरोजगारी की दर मई में 23.5 प्रतिशत से जून में गिरकर 11 प्रतिशत हो गई क्योंकि लॉकडाउन में दी गई ढील के बाद आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गईं हैं।