{"_id":"65037aa0841199ea78000376","slug":"mamata-banerjee-says-textile-industry-giant-to-start-production-in-bengal-from-december-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कपड़ा उद्योग की दिग्गज कंपनी दिसंबर से बंगाल में शुरू करेगी उत्पादन; ममता बनर्जी ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कपड़ा उद्योग की दिग्गज कंपनी दिसंबर से बंगाल में शुरू करेगी उत्पादन; ममता बनर्जी ने कही यह बात
Fri, 15 Sep 2023 02:57 AM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:57 AM IST
सार
स्पेन के 12 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गईं बंगाल की मुख्यमंत्री ने कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में वहां की प्रमुख कंपनी टेम्पे ग्रुपो इंडिटेक्स (जारा) के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह उद्यम पश्चिम बंगाल के विकास, स्थिरता और समृद्ध भविष्य में मदद करेगा।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी।
- फोटो : ट्विटर/अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ममता बनर्जी इन दिनों स्पेन और दुबई के 12 दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे राज्य में निवेश के लिए बिजनेस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि कपड़ा उद्योग के क्षेत्र में स्पेन की प्रमुख कंपनी टेम्पे ग्रुपो इंडिटेक्स (जारा) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस क्रिसमस से पहले पश्चिम बंगाल में कंपनी अपना उत्पादन शुरू कर देगी। इसकी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कंपनी को सभी प्रकार की सहायता के अलावा 100 एकड़ रियायती भूमि भी उपलब्ध कराएगी। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी।
बता दें कि स्पेन के 12 दिवसीय आधिकारिक दौरे पर गईं बंगाल की मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वहां कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह उद्यम पश्चिम बंगाल के विकास, स्थिरता और समृद्ध भविष्य में मदद करेगा।
गौरतलब है कि इससे पहले, बंगाल की सीएम ने बुधवार को दुबई हवाई अड्डे पर श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच के बीच कुछ रोचक बातचीत भी हुई थी। इस दौरान विक्रमसिंघे ने उनसे पूछा कि क्या वह भारत में विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करेंगी? इस पर ममता ने जवाब दिया कि यह तो लोगों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
ममता ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट के लिए आमंत्रित किया
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक्स (पहले ट्विटर) के जरिए बताया था कि विक्रमसिंघे ने मुझे हवाई अड्डे के लाउंज में देखा। इसके बाद उन्होंने मुझे कुछ चर्चा के लिए बुलाया। मैं उनके अभिवादन से अभिभूत हो गई हूं। मैंने उन्हें कोलकाता में बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट 2023 के लिए आमंत्रित भी किया है। ममता ने यह भी बताया था कि विक्रमसिंघे ने उन्हें श्रीलंका का दौरा करने के लिए भी आमंत्रित किया है।
दुबई और स्पेन के दौरे पर हैं ममता
इससे पहले ममता बनर्जी मंगलवार सुबह दुबई और स्पेन के दौरे पर रवाना हुईं थीं। इस दौरान वह राज्य में निवेश के लिए बिजनेस शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। इस बीच मंगलवार शाम वे दुबई पहुंचीं। आज सुबह वे स्पेन की उड़ान भरने के लिए दुबई में हवाई अड्डे पर थीं। इसी दौरान उनकी श्रीलंकाई राष्ट्रपति से मुलाकात हुई।