फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee says, Oppose outsiders who bring goons to disturb peace in West Bengal

बंगाल में शांति भंग करने के लिए गुंडे लाने वाले बाहरी लोगों का करें विरोध: ममता बनर्जी

Wed, 18 Nov 2020 11:29 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 18 Nov 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee says, Oppose outsiders who bring goons to disturb peace in West Bengal
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किसी का नाम लिए बगैर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने  कहा कि कुछ लोग दूसरे राज्यों से गुंडे लेकर आ रहे हैं ताकि 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की शांति भंग की जा सके। 

विज्ञापन


बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने कहा कि देश के बाकी हिस्सों से आने वाले भारतीयों का तृणमूल कांग्रेस सरकार स्वागत नहीं करती है, लेकिन बांग्लादेशी घुसपैठियों का दिल खोलकर स्वागत किया जाता है। 
विज्ञापन


हिन्दी भाषी बहुल क्षेत्र पोस्ता बाजार में जगधात्री पूजा के शुभारंभ के अवसर पर बनर्जी ने लोगों से कहा कि वे राज्य में अशांति फैलाने वाले गुंडों और बाहरी लोगों का प्रतिकार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता ने कहा कि अगर बाहर से कुछ गुंडे हमारे राज्य में आकर आपको आतंकित करते हैं तो आप सभी को एकजुट होकर उनका प्रतिकार करना चाहिए। मैं वादा करती हूं कि हम आपके साथ होंगे। हम शांति में विश्वास करते हैं।


लेकिन कुछ लोग सिर्फ चुनाव के दौरान दूसरों को आतंकित करने आते हैं। हम उन्हें यहां मनमर्जी नहीं करने देंगे। इन बाहरी लोगों को विभाजनकारी ताकत बताते हुए बनर्जी ने कहा कि उन्हें हराने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed