फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee says giving Covid19 vaccine to the whole country by December is a hoax

वैक्सीन पर राजनीति : ममता बोलीं- दिसंबर तक सभी को टीके देने का केंद्र का दावा महज एक जुमला

Wed, 02 Jun 2021 07:03 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 02 Jun 2021 07:03 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिसंबर तक समूची आबादी को टीका लगाने के केंद्र के दावे को ‘जुमला’ बताया।

विज्ञापन
Mamata Banerjee says giving Covid19 vaccine to the whole country by December is a hoax
ममता बनर्जी(फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना वैक्सीन को लेकर राजनीति अपने चरम पर है। नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है। इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस साल के अंत तक 18 साल से अधिक उम्र की समूची आबादी का टीकाकरण कर लेने के केंद्र के दावे को ‘जुमला’ बताया और जोर दिया कि केंद्र सरकार को सभी राज्यों को निशुल्क टीके देने चाहिए।

विज्ञापन


बनर्जी ने बुधवार को राज्य सचिवालय में संवाददाताओं से कहा कि यह दावा महज एक जुमला है। केंद्र इस तरह की चीजें कहता रहता है। बिहार (विधानसभा) चुनाव के समय उन्होंने चुनाव के बाद समूची आबादी का टीकाकरण करने का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र राज्यों को टीके नहीं भेज रहा। थोड़े से टीके भेजे जाते हैं जो कुछ ही दिन में खत्म हो जाते हैं। राज्य सरकारों को निशुल्क टीके देने चाहिए।केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा था कि इस साल के अंत तक देश की समूची वयस्क आबादी का टीकाकरण हो जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed