{"_id":"5cb50257bdec2258a5433752","slug":"mamata-banerjee-says-congress-taking-help-from-the-rss-to-win-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव जीतने के लिए संघ से मदद ले रही कांग्रेस : ममता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनाव जीतने के लिए संघ से मदद ले रही कांग्रेस : ममता
Tue, 16 Apr 2019 03:44 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलडांगा (मुर्शिदाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलडांगा (मुर्शिदाबाद)
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 16 Apr 2019 03:44 AM IST
विज्ञापन
ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कांग्रेस पर चुनाव जीतने के लिए आरएसएस की मदद लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों को कांग्रेस, भाजपा और वाम के ‘घातक’ गठजोड़ को हराना चाहिए।
विज्ञापन
तृणमूल अध्यक्ष ने 2018 में नागपुर में संघ के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हिस्सा लेने का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि संघ मुखर्जी के बेटे और कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत मुखर्जी के लिए प्रचार कर रहा है। मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में चुनावी सभा में ममता ने कहा, भानुमति का पिटारा खोलने के लिए मुझे बाध्य मत कीजिए। कांग्रेस की समूची योजना का खुलासा हो जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन