फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee says, BJP only reduce price of lpg and diesel during election

ममता का केंद्र पर हमला, कहा- केवल चुनाव के समय एलपीजी और पेट्रोल के दाम कम करती है भाजपा

Mon, 15 Feb 2021 05:55 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee says, BJP only reduce price of lpg and diesel during election
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी एलपीजी और डीजल के दाम में बेतहाशा वृद्धि करती है और जैसे ही चुनाव नजदीक आते हैं वह इसे कम करना शुरू कर देती है। ममता ने कहा कि महंगाई के मार से जनता त्रस्त है लेकिन सरकार हमेशा राजनीति करती है। ममता बनर्जी ने कहा कि सरकार गरीबों पर ध्यान दे और उनके लिए पर्याप्त सुविधाएं भी दें।

विज्ञापन


दिशा रवि की गिरफ्तारी पर भी ममता ने उठाए सवाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 22 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी की सोमवार को निंदा की और कहा कि भाजपा सरकार को सबसे पहले अपने आईटी प्रकोष्ठ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जिसके बारे में मुख्यमंत्री ने झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


बनर्जी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकारी नीतियों का विरोध करने वाले किसी को भी गिरफ्तार करना स्वीकार्य नहीं है। भाजपा को सबसे पहले अपने आईटी प्रकोष्ठ के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो झूठी सूचनाएं फैलाते हैं। दो तरह के नियम क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन

 



बनर्जी ने आरोप लगाए कि भगवा दल के आईटी प्रकोष्ठ के सदस्य टीएमसी का सदस्य होने का ढोंगकर लोगों को फोन कर रहे हैं और उनकी पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने कोलकाता पुलिस से इस पर गौर करने के लिए कहा है। 



ममता ने गरीबों के लिए पांच रुपए में भर पेट भोजन की योजना शुरू की
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को 'मां’ योजना की डिजिटल तरीके से शुरुआत की, जिसके तहत राज्य सरकार निर्धनों को पांच रुपए के किफायती मूल्य पर भोजन मुहैया कराएगी। इस योजना के तहत पांच रुपए में लोगों को थाली में चावल, दाल, एक सब्जी और अंडा करी मिलेगी। ममता ने कहा कि राज्य सरकार प्रति प्लेट 15 रुपये की सब्सिडी वहन करेगी।

उन्होंने कहा कि स्वयं-सहायता समूह हर दिन दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच रसोइयों का संचालन करेंगे तथा धीरे-धीरे राज्य में हर जगह ऐसे रसोईघर स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed