फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata banerjee says, Banning apps is not enough, China needs to give a befitting reply

एप्स पर प्रतिबंध लगाना काफी नहीं, चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत: ममता बनर्जी

Wed, 01 Jul 2020 07:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 01 Jul 2020 07:40 AM IST
विज्ञापन
Mamata banerjee says, Banning apps is not enough, China needs to give a befitting reply
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि एप्स पर प्रतिबंध लगाना काफी नहीं होगा, बल्कि चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने कहा कि हालांकि, इस मुद्दे पर निर्णय पूरी तरह से केंद्र सरकार को लेना है।

विज्ञापन


उन्होंने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ एप्स पर प्रतिबंध लगाना उचित उत्तर नहीं होगा, हमें चीन को जवाब देना होगा। यह विषय विदेश मंत्रालय का है, हम केंद्र सरकार के कदम का समर्थन करेंगे। लेकिन, हमें जहां एक तरफ बहुत आक्रामक होना होगा और वहीं दूसरी तरफ, राजनयिक चैनल का भी उपयोग करना होगा।
विज्ञापन


भारत ने सोमवार को देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए चीन से जुड़े 59 एप पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें बेहद लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर भी शामिल हैं। यह प्रतिबंध लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास गतिरोध और गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार अगले साल जून तक लाभार्थियों को मुफ्त राशन देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र की राशन नीति देश की 130 करोड़ आबादी में से प्रत्येक को राशन प्रदान करने के लिए होनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ का विस्तार नवंबर महीने के अंत तक किए जाने की घोषणा की। इस योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को और पांच महीनों तक मुफ्त राशन मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed