{"_id":"6610067b7dc1a6e7960249d9","slug":"mamata-banerjee-said-we-arrested-shahjahan-sheikh-objectionable-remarks-made-on-home-minister-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ममता बनर्जी बोलीं- हमने शाहजहां को गिरफ्तार किया; गृह मंत्री पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ममता बनर्जी बोलीं- हमने शाहजहां को गिरफ्तार किया; गृह मंत्री पर कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी
सार
इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न सहित कई मामलों में ममता बनर्जी सरकार को घेरा था। शुक्रवार को ममता ने कहा था कि संदेशखाली में किसी की मौत नहीं हुई। फिर भी हमने वहां सब कुछ दिखा दिया।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए शुक्रवार को कहा कि हम अराबुल को गिरफ्तार कर सकते हैं, शाहजहां को गिरफ्तार कर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिससे आने वाले दिनों में वे विपक्ष के निशाने पर आ सकती हैं। हालांकि, तृणमूल के एक शीर्ष नेताओं ने कहा कि ममता केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और कूच बिहार के भाजपा उम्मीदवार निशिथ प्रामाणिक का जिक्र करना चाहती थीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कूचबिहार में एक रैली को संबोधित कर रही थीं। अलीपुरद्वार में तृणमूल उम्मीदवार प्रकाश चिक बड़ाईक के समर्थन में ममता ने चुनौती देते हुए कहा कि आप हिसाब दीजिए उत्तर प्रदेश, गुजरात, मुंबई में कितना भ्रष्टाचार हुआ है। बंगाल में जो कुछ मामले हुए उनमें हमने कार्रवाई की है। अगर आपके पास ताकत है तो श्वेत पत्र प्रकाशित करके दिखाओ। नीरव मोदी देश का पैसा लूटकर कैसे भाग गया?
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की महिलाओं के साथ हुए यौन उत्पीड़न सहित कई मामलों में ममता बनर्जी सरकार को घेरा था। शुक्रवार को ममता ने कहा था कि संदेशखाली में किसी की मौत नहीं हुई। फिर भी हमने वहां सब कुछ दिखा दिया।
विज्ञापन