टीएमसी के दो विधायक और 50 पार्षद भाजपा में शामिल, विजयवर्गीय बोले- सात में से यह पहला चरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में भाजपा-टीएमसी के बीच तनाव और हिंसा के बीच संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद ममता के गढ़ में एक बार फिर से सेंधमारी हुई है। टीएमसी के तीन विधायक और 29 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए। टीएमसी के कई पार्षदों और दो विधायकों ने दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ली। इनमें सबसे बड़ा नाम है टीएमसी छोड़ भाजपा में आए बड़े नेता मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय।
मुकुल रॉय के बेटे सुभ्रांशु रॉय अपने पिता के साथ भाजपा हेडक्वार्टर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। सुभ्रांशु रॉय के अलावा टीएमसी विधायक तुषारक्रांति भट्टाचार्य और सीपीएम विधायक देवेंद्र रॉय भी भाजपा में शामिल हुए।
BJP leader Mukul Roy and his son & suspended TMC legislator Subhrangshu Roy at BJP headquarters in Delhi. pic.twitter.com/gmGkEhjRlO
— ANI (@ANI) May 28, 2019
प. बंगाल प्रभारी और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 50-60 पार्षद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होने कहा कि बंगाल में सात चरण में चुनाव हुए थे, इसी तरह यहां भी टीएमसी नेताओं का भाजपा में शामिल होने का कार्यक्रम सात चरणों में होगा। ये पहला चरण है।
Two TMC MLAs and one CPM MLA from West Bengal join BJP at party headquarters in Delhi. More than 50 Councillors also join BJP pic.twitter.com/9cJ0gTn9FC
— ANI (@ANI) May 28, 2019
इससे पहले आज दिल्ली पहुंचे टीएमसी के पार्षदों में शामिल गरीफा के वॉर्ड छह की टीएमसी पार्षद रूबी चटर्जी ने दावा किया कि उनके साथ कई पार्षद दिल्ली में हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 20 पार्षद आए हुए हैं। हम ममता जी से नाराज नहीं हैं लेकिन बंगाल में बीजेपी की हालिया जीत से प्रभावित होकर हम पार्टी में शामिल हो रहे हैं। लोग बीजेपी को पसंद कर रहे हैं और उसके लिए काम कर रहे हैं।
Ruby Chatterjee, TMC councillor from Garifa (West Bengal), ward no 6 says, "20 councillors are here in Delhi. We are not upset with Mamata ji but the recent victory of BJP in Bengal has influenced us to join the party. People are liking BJP as they are working for them." pic.twitter.com/qpYCCmS4HF
— ANI (@ANI) May 28, 2019
सुभ्रांशु रॉय की अहम भूमिका
मुकुल रॉय के बेटे शुभ्रांशु को टीएमसी पार्टीविरोधी गतिविधियों के आरोप में पहले ही निलंबित कर चुकी है। शुभ्रांसु रॉय ने प्रदेश में भाजपा की सफलता पर पिता मुकुल रॉय की प्रशंसा की थी, जिसके बाद ममता बनर्जी खासी नाराज हो गई थीं। मालूम हो कि टीएमसी में रहे मुकुल रॉय ने 2017 में पार्टी छोड़ दी थी और भाजपा में शामिल हो गए थे।
सुभ्रांशु बैरकपुर से टीएमसी विधायक थे। बैरकपुर में भाजपा के अर्जुन सिंह की जीत हुई है। उन्होंने टीएमसी के कद्दावर नेता और दो बार के सांसद रहे दिनेश त्रिवेदी को हराया है।
लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद भाजपा और ज्यादा आक्रामकता के साथ ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के नेताओं को अपने पाले में लाने में जुटी है। कभी ममता बनर्जी के काफी करीबी रहे मुकुल रॉय टीएमसी के नेताओं को भाजपा के पाले में करने में जुटे हैं।