फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee on dharna demanding West Bengal dues from Centre for welfare schemes

West Bengal: केंद्र सरकार के खिलाफ ममता बनर्जी ने खोला मोर्चा; पश्चिम बंगाल के बकाया भुगतान की मांग

Fri, 02 Feb 2024 02:12 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 02 Feb 2024 02:12 PM IST
सार

इससे पहले तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कोलकाता में भी राजभवन के बाहर पांच दिन तक धरना दिया था।

विज्ञापन
Mamata Banerjee on dharna demanding West Bengal dues from Centre for welfare schemes
Mamata Banerjee - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सरकार से सामाजिक कल्याण योजनाओं के लिए राज्य के बकाए के भुगतान की मांग की है। इसे लेकर उन्होंने शुक्रवार को कोलकाता में धरना प्रदर्शन शुरू किया। ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के साथ मैदान इलाके में बीआर. आंबेडकर की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन शुरू किया।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, मंच के बगल में एक तंबू लगाया गया है, ताकि ममता बनर्जी प्रशासन संबंधी जरूरी काम कर सकें। मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार के पास राज्य का हजारों करोड़ रुपये बकाया है। उन्होंने आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद धरना प्रदर्शन शुरू किया।
विज्ञापन


इससे पहले तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कोलकाता में भी राजभवन के बाहर पांच दिन तक धरना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


7,000 करोड़ रुपये बकाया होने का दावा
इससे पहले ममता बनर्जी ने कहा था कि यदि केंद्र सरकार एक फरवरी तक राज्य का बकाया नहीं चुकाती है तो मैं दो फरवरी से कोलकाता में धरना दूंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से धरने में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने दावा किया था कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) और प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित केंद्र की कई योजनाओं के मद में राज्य का 7,000 करोड़ रुपये बकाया है। 

मुलाकात के बावजूद नहीं किया बकाया का भुगतान
सीएम ममता ने दावा करते हुए बताया था कि राज्य का बकाया सात हजार करोड़ रुपये है। इसमें मनरेगा व पीएम ग्रामीण आवास योजना (पीएमजीएवाई) सहित कई केंद्रीय योजनाएं शामिल हैं। राज्य के अधिकारियों ने इसके सिलसिले में पिछले सप्ताह अपने केंद्र सरकार के समकक्षों से मुलाकात की थी। इन सबके बावजूद केंद्र ने अभी तक इनके बकाया का भुगतान नहीं किया है।


भाजपा ने भी बोला टीएमसी पर हमला
इस बीच भाजपा ने भी टीएमसी पर हमला बोला। पार्टी ने सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि टीएमसी राज्य में लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के सभी घोटालों की जननी है। राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि पार्टी जनता के पैसों को अपना पैसा समझकर उड़ाती आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed