फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee nephew challenges summons alleging of wrong information in election affidavit

ममता बनर्जी के भतीजे ने जारी समन को दी चुनौती, चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने का है आरोप

Tue, 27 Aug 2019 09:23 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 27 Aug 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
Mamata Banerjee nephew challenges summons alleging of wrong information in election affidavit
अभिषेक बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी देने के मामले में बतौर आरोपी जारी समन को चुनौती दी है। बनर्जी ने समन और मामले की सुनवाई रद्द करने की मांग की है। अदालत उनकी याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगी। राउज एवेन्यू अदालत के एसीएमएम समर विशाल के 11 जुलाई के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

विज्ञापन


एसीएमएम ने अभिषेक बनर्जी को समन जारी करते हुए 25 जुलाई को पेश होने का निर्देश दिया था लेकिन वे कई बार पेशी से छूट ले चुके हैं। बनर्जी का कहना है कि तथ्यों की अनदेखी कर उनके खिलाफ समन जारी किया गया है।
विज्ञापन


टीएमसी सांसद के खिलाफ शिकायत दायर करने वाले वकील सार्थक चतुर्वेदी का आरोप है कि अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 में दाखिल किए गए नामांकन पत्र में डिग्री के संबंध में गलत जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। अभिषेक ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed