फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee garlands the bust of Ishwar Chandra Vidyasagar at a ceremonial programme

बंगाल को बदनाम किया जा रहा है, उसे गुजरात में बदलने की योजना बनाई जा रही है: ममता बनर्जी

Tue, 11 Jun 2019 05:41 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 11 Jun 2019 05:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Mamata Banerjee garlands the bust of Ishwar Chandra Vidyasagar at a ceremonial programme
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बंगाल को गुजरात में बदलने के लिए योजना बनाई जा रही है। 

loader

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि बंगाल को गुजरात में बदलने के लिए योजना बनाई जा रही है। 

उन्होंने कहा, "मैं राज्यपाल का आदर करती हूं लेकिन हर पद की अपनी संवैधानिक सीमा होती है। बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। अगर आप बंगाल और उसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो साथ आएं। बंगाल को गुजरात में बदलने के लिए योजना बनाई जा रही है। बंगाल गुजरात नहीं है।"
 





बता दें बनर्जी ने आज कोलकाता में कॉलेज स्ट्रीट के हरे स्कूल ग्राउंड में समाज सुधारक ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा का अनावरण किया है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान 14 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भाजपा और तृणमूल कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। 

इसमें विद्यासागर की प्रतिमा खंडित हो गई थी। दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया था। अब उसी जगह यानी की कोलकाता के विद्यासागर कॉलेज में नई मूर्ति लगाई गई है।


 

72 घंटे में आठ लोगों की हत्या से दहला बंगाल

वहीं पश्चिम बंगाल में सियासी संघर्ष के बीच खूनी हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को बशीरहाट हिंसा में चार लोगों की हत्या के बाद रविवार और सोमवार को भाजपा और आरएसएस के दो कार्यकर्ताओं के शव पेड़ से लटके मिले थे। वहीं, सोमवार की ही रात उत्तर 24 परगना के कांकीनारा इलाके में हुए बम धमाके से लोग दहशत में हैं। इस बम धमाके में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। मरने वाला टीएमसी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। बंगाल में शनिवार से लेकर सोमवार रात तक महज 72 घंटों में आठ लोगों की हत्या हुई है। 

पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने देसी बम धमाके किए, जिसमें जानमाल का नुकसान हुआ। बम धमाके के बाद से लोग दहशत में हैं। इलाके में कुछ घरों में लूट की भी खबरें सामने आ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। 

मालूम हो कि सोमवार को भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता के शव पेड़ से लटके मिले थे। भाजपा कार्यकर्ता समातुल दोलुई के शव को हावड़ा के सरपोता गांव के लोगों ने खेतों में पेड़ से लटका हुआ पाया। भाजपा नेताओं और दोलुई के परिवार ने तृणमूल कांग्रेस(टीएमसी) के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। इससे एक दिन पहले आरएसएस के वरिष्ठ नेता स्वदेश मन्ना भी अत्चाता गांव में पेड़ से लटके हुए मिले थे। मन्ना पिछले कुछ दिनों से जय श्री राम की रैलियां निकाल रहे थे। भाजपा का आरोप है कि जय श्री राम के नारे लगाने पर भी यहां हत्या कर दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed