{"_id":"5c62b3f2bdec220c2959e212","slug":"mamata-banerjee-criticized-yogi-adityanath-to-stop-akhilesh-yadav-on-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को रोका तो योगी पर भड़कीं ममता, कहा- घृणा की राजनीति कर रही भाजपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अखिलेश को रोका तो योगी पर भड़कीं ममता, कहा- घृणा की राजनीति कर रही भाजपा
Tue, 12 Feb 2019 05:24 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 12 Feb 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाजपा और सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमले के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी भाजपा पर वार किया है। ममता ने कहा कि जिस तरह अखिलेश को रोका गया है उसी तरह जिग्नेश को भी गुजरात में एक विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में जाने से रोका गया था। उन्हें भाजपा के गुंडों से धमकी मिली थी। भाजपा घृणा की राजनीति में लिप्त है।
विज्ञापन
ममता ने कहा कि हमारे देश में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, मैं इसकी निंदा करती हूं। ममता ने आगे कहा कि अगर योगी के शासन में, किसी पूर्व मुख्यमंत्री को कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं है, तो 'रुकावट' है। 'रुकावट के लिए खेद है'। देश में आज ऐसी स्थिति है कि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी ने नागरिकता विधेयक (संशोधन) को लेकर भी भाजपा को घेरा। ममता ने कहा, हम भूपेन हजारिका की भावनाओं को समझते हैं। जब उनके परिवार के पास नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर भावनाएं हैं, हम उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं। हम बिल का कड़ा विरोध करते हैं। वे (भाजपा) इस विधेयक के नाम पर लोगों का अपमान करना चाहते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने से रोक दिया गया। इससे पूरे प्रदेश में जगह-जगह सपा कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला भी फूंक रहे हैं। सपा कार्यकर्ताओं के साथ बसपा कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं।WB CM Mamata Banerjee: Jignesh was also stopped from attending a University event in Gujarat. He was threatened by BJP goons & they preach to us. They indulge in hate politics. Never before was this ever done in our nation. It's unfortunate, I condemn this. https://t.co/Y0XX5YApQo
— ANI (@ANI) February 12, 2019
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिना किसी लिखित आदेश के मुझे एयरपोर्ट पर रोका गया। पूछने पर भी स्थिति साफ करने में अधिकारी विफल रहे। छात्र संघ कार्यक्रम में जाने से रोकना का एक मात्र मकसद युवाओं के बीच समाजवादी विचारों और आवाज को दबाना है।