{"_id":"6090669c8ebc3e8dbc0f4c34","slug":"mamata-banerjee-claims-election-officer-was-threatened-with-death-in-nandigram","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममता बनर्जी का दावा: नंदीग्राम में निर्वाचन अधिकारी को दी गई थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ममता बनर्जी का दावा: नंदीग्राम में निर्वाचन अधिकारी को दी गई थी जान से मारने की धमकी
Tue, 04 May 2021 02:39 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 04 May 2021 02:39 AM IST
सार
- ममता बनर्जी ने कहा कि औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने नंदीग्राम में नतीजों को कैसे पलट दिया, इसे लेकर हम अदालत भी जाएंगे
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम को लेकर सनसनीखेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम के निर्वाचन अधिकारी को अपनी जान जाने का खतरा था। इसलिए उन्होंने दोबारा से मतगणना के आदेश नहीं दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि औपचारिक घोषणा के बाद निर्वाचन आयोग ने नंदीग्राम में नतीजों को कैसे पलट दिया गया। इसे लेकर हम अदालत भी जाएंगे। सर्वर चार घंटे तक ठप क्यों था। हम जनादेश स्वीकार करना चाहते थे, लेकिन यदि एक स्थान के परिणाम में गड़बड़ी है तो जो कुछ भी दिख रहा है, उसमें सच्चाई नहीं है। हमें सच का पता लगाना होगा। इसके साथ ही बनर्जी ने कुछ स्थानों से हिंसा की खबरों के बीच अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
विज्ञापन