फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mamata Banerjee Apologises For Trinamool Congress Minister Comments On President Draupadi Murmu Latest News

West Bengal: राष्ट्रपति पर टिप्पणी मामले में सीएम ममता ने मांगी माफी, कहा- विधायक को चेतावनी दी गई

Mon, 14 Nov 2022 05:47 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 14 Nov 2022 05:47 PM IST
सार

भारत के राष्ट्रपति पर तृणमूल मंत्री अखिल गिरि की अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों ने राजभवन तक मार्च किया। भाजपा विधायकों का नेतृत्व विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने किया।

विज्ञापन
Mamata Banerjee Apologises For Trinamool Congress Minister Comments On President Draupadi Murmu Latest News
CM Mamata Banerjee - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर अपने मंत्री की टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणी करना उनकी पार्टी की संस्कृति में नहीं है। विधायक को उनकी टिप्पणियों के लिए आगाह किया गया है। इसके लिए उनकी पार्टी ने माफी भी मांगी है। 

विज्ञापन


भारत के राष्ट्रपति पर तृणमूल मंत्री अखिल गिरि की अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में पश्चिम बंगाल के भाजपा विधायकों ने राजभवन तक मार्च किया। भाजपा विधायकों का नेतृत्व विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने किया।
विज्ञापन


राज्य मंत्री अखिल गिरी की राष्ट्रपति पर टिप्पणी पर पश्चिम बंगाल की सीएम ने कहा कि किसी ने गलती की है। हम इसका विरोध कर रहे हैं, हम इसका समर्थन नहीं कर रहे हैं। हर दिन बयान देने के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है और जो झूठ जारी है, वह अस्वीकार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बोलना एक कला है। मैं कभी-कभी 'किंभुतकीमाकर' शब्द का प्रयोग करती हूं, अंग्रेज़ी में इसका अर्थ अजीब होता है। शब्दकोश में यह एक शब्द है। मैंने डिक्शनरी के बाहर किसी शब्द का प्रयोग नहीं किया है। अगर मैं कभी भी कोई बुरा शब्द बोलती हूं, तो मैं उसे तुरंत वापस ले लेती हूं और निश्चित रूप से हमारे पास वह अधिकार है। 


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने राज्य में डेंगू के मामले को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मामले कम हो रहे हैं। अगर किसी को बुखार आता है तो उसे डेंगू है या नहीं यह जानने के लिए जांच करानी चाहिए। 21 नवंबर को डेंगू सहित कई मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बैठक बुलाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed