{"_id":"62e78550e7bcea29a4280274","slug":"mamata-banerjee-announced-for-west-bengal-cabinet-reshuffle-also-make-west-bengal-new-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: सीएम ममता ने बंगाल में 7 नए जिले बनाने का किया एलान, मंत्रालय में बदलाव की भी की घोषणा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: सीएम ममता ने बंगाल में 7 नए जिले बनाने का किया एलान, मंत्रालय में बदलाव की भी की घोषणा
Mon, 01 Aug 2022 01:24 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 01 Aug 2022 01:24 PM IST
सार
सीएम ममता ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले बंगाल में 23 जिले थे अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने आज बड़ा एलान करते हुए राज्य में 7 नए जिले बनाने की घोषणा की है। सीएम ममता ने जानकारी देते हुए कहा कि पहले बंगाल में 23 जिले थे अब इसे बढ़ाकर 30 कर दिया गया है। 7 नए जिलों में सुंदरबन, इछेमती, राणाघाट, बिष्णुपुर, जंगीपुर, बेहरामपुर और बशीरहाट शामिल हैं।
विज्ञापन
बुधवार को जरूरी मंत्रालय का होगा बंटवारा: ममता बनर्जी
इसके अलावा ममता बनर्जी ने कैबिनेट फेरबदल को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मीडिया में यह बताया जा रहा है कि हम पूरे मंत्रालय को भंग करने जा रहे हैं जो कि बिल्कुल गलत है। हां, फेरबदल होगा लेकिन कुछ मंत्रालयों में। हमने मंत्री सुब्रत मुखर्जी, साधन पांडे को खो दिया है। पार्थ जेल में है इसलिए उनका सारा काम करना है। मेरे लिए अकेले संभालना संभव नहीं है। इसलिए इस बुधवार को जरूरी मंत्रालय में फेरबदल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन